Saturday, 8 December 2018

साइबर क्राइम के निशाने पर SC, जस्टिस मदन बी लोकुर के नाम पर बनाई फेक ईमेल


READ MORE

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के बाद सुप्रीम कोर्ट के एक और जस्टिस के साथ साइबर क्राइम का मामला सामने आया है. दरअसल, एक अज्ञात व्यक्ति आॅनलाइन जस्टिस मदन बी लोकुर के नाम का उपयोग करके लोगों को प्रभावित कर रहा है.सुप्रीम कोर्ट के कंप्यूटर सेल के डिप्टी रजिस्ट्रार अवधेश कुमार ने पुलिस कमिश्नर से अपनी शिकायत में कहा, ‘कोई अज्ञात व्यक्ति justiceMadanBhim@cyberservices.com इस ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर रहा है.’ जोकि सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस मदन बी लोकुर को दर्शाती है. वह इस ईमेल के माध्यम से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है.


ये भी पढ़ें: विंटर सेशन में NRI मतदान से जुड़ा विधेयक राज्यसभा में होगा पेश


सुप्रीम कोर्ट से मिली शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ईमेल आईडी का उपयोग करने वाले व्यक्ति को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है. जस्टिस मदन बी लोकुर ने बिहार बालिका गृह बलात्कार मामले सहित देश के कई प्रमुख मामलों की सुनवाई की है.ये भी पढ़ें: CBI vs CBI: राकेश अस्‍थाना को 14 दिसंबर तक राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई कार्रवाई


डिप्टी रजिस्ट्रार अवधेश कुमार ने उस फर्जी ईमेल आईडी को शेयर किया जिससे कथित रूप से कुछ लोगों को ईमेल प्राप्त हुए हैं. इस बारे में जानकारी मिलने के बाद कुमार ने जस्टिस को इसकी सूचना दी. जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया और स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है.


सीएनएन न्यूज 18 के हाथ लगी एफआईआर की कॉपी के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 सी (पहचान चोरी) और 66 डी (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘हमारे पास ईमेल के उपयोगकर्ता के बारे में कुछ जानकारी है. लेकिन मामले की संवेदनशीलता के कारण इसे शेयर नहीं किया जा रहा है. हम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेंगे.’ इंस्पेक्टर भानु प्रताप की देखरेख में स्पेशल सेल मामले की जांच पड़ताल कर रही है.


लगभग एक महीने पहले ही सीएनएन न्यूज 18 ने बताया था कि एक अज्ञात व्यक्ति ने चीफ जस्टिस रंजन गोगोई का फेक ट्विटर अकाउंट बनाया और उसपर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की. हालांकि इस मामले का आरोपी अभी भी पुलिस की पहुंच से दूर है. बता दें कि जस्टिस मदन बी लोकुर और रंजन गोगोई उन न्यायाधीशों में से हैं जिन्होंने इस साल की शुरूआत में तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था.


Article source: http://hindi.news18.com/news/rajasthan/alwar/girl-sold-in-40-thousands-in-alwar-966913.html

No comments:

Post a Comment