READ MORE
लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) डीएस हुड्डा द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक पर बयान दिए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक बार फिर से पीएम मोदी पर निशाना साधने का मौका मिल गया है. दरअसल जनरल डीएस हुड्डा ने शुक्रवार को कहा था कि सर्जिकल स्ट्राइक की को बढ़ा-चढ़ाकर बताए जाने से सेना को कोई मदद नहीं मिली.राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘जनरल ने एक सच्चे सिपाही की तरह बोला है. मिस्टर 36 को सेना को व्यक्तिगत संपत्ति के रूप में प्रयोग करने में शर्म नहीं आती है. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को राजनीतिक लाभ के लिए प्रयोग किया और राफेल डील के द्वारा अंबानी की संपत्ति को तीस हज़ार करोड़ बढ़ा दिया.
ये भी पढ़ें: कश्मीर में दिखा सीआरपीएफ का मानवीय चेहरा
Spoken like a loyal infantryman General. India is so unapproachable of you. Mr 36 has positively no contrition in regulating a troops as a personal asset. He used a surgical strikes for domestic collateral and a Rafale understanding to boost Anil Ambani’s genuine collateral by 30,000 Cr. #SurgicalStrike https://t.co/IotXWBsIih
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 8, 2018
‘मिस्टर 36′ शब्द का प्रयोग उन्होंने पीएम मोदी के ’56 इंच सीने’ का मज़ाक बनाते हुए किया.
शुक्रवार को एक समारोह के दौरान जनरल हुड्डा ने कहा, ‘सर्जिकल स्ट्राइक के बाद खुश होना एक सामान्य बात थी लेकिन लगातार बढ़ा-चढ़ाकर इसका ज़िक्र किए जाने की ज़रूरत नहीं थी. क्या इससे सेना को कोई सहायता मिली. बिल्कुल भी नहीं. मिलिट्री ऑपरेशन का राजनीतिकरण अच्छी बात नहीं है.’
बीजेपी चुनाव प्रचार के दौरान लगातार सर्जिकल स्ट्राइक का ज़िक्र करती रही है. लेकिन जनरल हुड्डा के इस बयान के बाद बीजेपी के लिए शर्मिंदगी वाली स्थिति पैदा हो गई है. लोगों के सवालों का जवाब देते हुए जनरल हुड्डा ने कहा कि अगर ये गुप्त रखा जाता तो बेहतर होता. इस तरह के किसी भी एक्शन का उद्देश्य होता है कि दुश्मन का विश्वास हिल जाए.
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/dusu-jnu-election-live-blog-512526.html
No comments:
Post a Comment