READ MORE
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गोरखपुर में कहा कि बीजेपी सांसद सावित्री बाई फुले के इस्तीफा देना एक सही निर्णय है. उन्होंने कहा कि बुलंदशहर हिंसा बीजेपी की साजिश का परिणाम है. क्योंकि विहिप और बजरंग दल जैसे संगठन उन्हीं का अंग हैं. 2019 के चुनाव में हिन्दू वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए बीजेपी ये सब कर रही है.कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वे जो भी बोलते हैं सच बोलते हैं. सावित्री बाई फुले के इस्तीफा देने के निर्णय देने के फैसले को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में सांसदों और विधायकों की सुनी नहीं जा रही है. ऐसे में उन्होंने जो निर्णय लिया है उसे गलत नहीं ठहराया जा सकता है. जब पानी सिर के ऊपर जाने लगता है, जब आदमी मरने की स्थिति में आ जाता है. तो अपने बचाव मुद्रा में होता है. जब सांसद की बात अधिकारी नहीं सुनेगा. जनता को जवाब देना पड़ता है. ऐसे में उनका निर्णय कहीं न कहीं सही है.
जब राजभर से सवाल किया गया कि क्या इस तरह का फैसला आपको भी लेना पड़ सकता है, तो उन्होंने कहा कि वे तो स्वतंत्र हैं. वे बीजेपी के साथ हैं. बीजेपी रखेगी तो रहेंगे. नहीं रखेगी, तो नहीं रहेंगे. बीजेपी और अपनी सरकार के खिलाफ बोलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं खिलाफ नहीं बोलता सच कहता हूं. उन्होंने कहा कि एसपी-बीएसपी गंठबंधन हो गया, तो बीजेपी के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी.
ये भी पढ़ें:मेरठ: पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, 2 गिरफ्तार
बुलंदशहर हिंसा: शहीद इंस्पेक्टर के परिवार को एक दिन की सैलरी देंगे पुलिसकर्मी
नोएडा: नशीला पदार्थ खिलाकर बाप ने बेटी को किया चौथी बार प्रेग्नेंट
Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/desh/dusu-jnu-election-live-blog-512526.html
No comments:
Post a Comment