READ MORE
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और पीरामल इंडस्ट्रीज के आनंद पीरामल 12 दिसंबर को मुंबई में विवाह बंधन में बंधने वाले हैं. फिलहाल राजस्थान के उदयपुर दोनों की प्रीवेडिंग सेरेमनी चल रही है, जिसमें कई जानीमानी हस्तियां शामिल हुईं.ईशा और आनंद की प्री वेडिंग सेरेमनी में अमेरिका से पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, कारोबारी जगत से लक्ष्मी निवास मित्तल, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, आमिर खान, सलमान खान, करण जौहर, विद्या बालन और जॉन अब्राहम और प्रियंका चोपड़ा जैसी जानीमानी हस्तियां शरीक हुईं.
वहीं इससे पहले अंबानी परिवार ने लोगों के आशीर्वाद के लिए नारायण सेवा संस्थान में विशेष ‘अन्न सेवा’ का आयोजन किया था. इसके तहत 7 से 10 दिसंबर के बीच करीब 5100 लोगों को रोज तीन वक्त का भोजन कराया गया. इस अन्न सेवा में मुकेश और नीता अंबानी के साथ अजय और स्वाति पीरामल तथा ईशा और आनंद के साथ अंबानी तथा पीरामल परिवार के लोग शामिल हुए.
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के विवाह समारोह से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए बने रहे NEWS18 Hindi के साथ
Article source: https://hindi.news18.com/news/nation/four-dead-and-five-injured-as-fire-breaks-out-in-mumbai-sakinaka-1219484.html
No comments:
Post a Comment