Saturday, 8 December 2018

J&K: इस साल अब तक 230 से अधिक आतंकवादी ढेर, पथराव की घटनाओं में भी आई कमी


READ MORE

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक 230 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है जबकि पथराव की घटनाओं में घायल होने वालों की संख्या में कमी आई है. अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि 25 जून से 14 सितंबर के बीच 80 दिन की समयावधि में करीब 51 आतंकवादी मारे गए जबकि 15 सितंबर से पांच दिसंबर के बीच 85 आतंकवादी ढेर किए गए.अधिकारी ने कहा कि इस साल अब तक 232 आतंकवादी मारे गए जबकि विदेशियों सहित 240 आतंकवादी कश्मीर घाटी में सक्रिय हैं. इस साल 25 जून से 14 सितंबर के बीच पत्थरबाजी की घटनाओं में सुरक्षाकर्मियों सहित आठ लोगों की जान गई जबकि जवानों सहित 216 अन्य घायल हुए. अधिकारी ने कहा कि इसके बाद के 80 दिन यानी 15 सितंबर से पांच दिसंबर के बीच इन घटनाओं में केवल दो लोगों की मौत हुई जबकि 170 अन्य घायल हुए.


ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पूर्व वित्तमंत्री हसीब द्राबू ने PDP से दिया इस्तीफा


एक अन्य अधिकारी ने कहा कि भाजपा द्वारा महबूबा मुफ्ती नीत सरकार से समर्थन वापस लेने और 19 जून को राज्य में राज्यपाल शासन लगाए जाने के बाद कश्मीर घाटी की सुरक्षा स्थिति में सुधार आया है.ये भी पढ़ें: जम्‍मू-कश्‍मीर : पाकिस्‍तान ने माछिल सेक्टर में किया सीजफायर का उल्‍लंघन, एक जवान शहीद


Article source: http://hindi.news18.com/news/rajasthan/alwar/girl-sold-in-40-thousands-in-alwar-966913.html

No comments:

Post a Comment