READ MORE
टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है. एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 31 रनों से जीत दर्ज की. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 323 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में घरेलू टीम 291 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारतीय टीम की जीत में उसके गेंदबाजों का अहम योगदान रहा. बुमराह, शमी और अश्विन को 3-3 विकेट मिले वहीं ईशांत शर्मा को एक कामयाबी मिली. टीम इंडिया ने इस जीत में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले, आइए डालते हैं उन पर एक नजर…पहला रिकॉर्ड
विराट कोहली किसी भी एशियाई टीम के पहले कप्तान बन गए जिन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच जीता. वहीं भारतीय टीम एक कैलेंडर ईयर में इन तीनों देशों में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम है.
दूसरा रिकॉर्डभारत ने 10 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच जीता, वहीं एडिलेड के मैदान पर ये उसकी महज दूसरी जीत है. भारत ने साल 2003 में इस मैदान पर जीत दर्ज की थी. भारत ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर छठा टेस्ट मैच जीता है.
तीसरा रिकॉर्ड
भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीता है. वहीं एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010 के बाद पहला टेस्ट मैच गंवाया है.
चौथा रिकॉर्ड
भारत ने पहली बार विदेश में खेले गए टेस्ट मैच में पहले 4 विकेट 50 से कम रन पर गंवाने के बाद जीत दर्ज की है. एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में भारत के 4 विकेट 41 रनों पर गिर गए थे, इसके बावजूद उसने टेस्ट मैच जीता.
पांचवा रिकॉर्ड
एडिलेड टेस्ट के दौरान 35 बल्लेबाज कैच आउट हुए, ये एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. पहली कभी किसी टेस्ट मैच में इतने बल्लेबाज कैच आउट नहीं हुए.
No comments:
Post a Comment