READ MORE
पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हूडा की टिप्पणी के कुछ ही देर बाद अब सेनाध्यक्ष बिपिन रावत का बयान आया है. सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने कहा है कि वह हूडा के शब्दों की इज्जत करते हैं. उन्होंने कहा कि यह एक व्यक्ति की निजी धारणा है इसलिए इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते.इसी के साथ सेनाध्यक्ष बिपिन रावत ने बुलंदशहर हिंसा के आरोपी जीतेंद्र मलिक उर्फ जीतू फौजी के बारे में बोलते हुए कहा कि कहा कि यदि उसके खिलाफ कोई सबूत हैं और पुलिस को लगता है कि इस मामले में उसकी भूमिका है तो हम उसे पुलिस को सौंप देंगे और जांच में पूरी तरह से पुलिस का सहयोग करेंगे.
Army Chief General Bipin Rawat when asked if there is any update on Army soldier Jitendra Malik, a suspect in #BulandshahrViolence: If there is some evidence and police feels that they suspect him, then we will produce him before them. We will fully cooperate with police. pic.twitter.com/3kInwYaIoW
— ANI (@ANI) December 8, 2018
इसे भी पढ़ें :- आर्मी चीफ की पाकिस्तान को दो टूक- भारत से दोस्ती चाहिए तो बने सेकुलर
मुंबई हमलों में लश्कर-ए-तैयबा की भूमिका को पाक द्वारा स्वीकारने पर आर्मी चीफ ने कहा, “हम जानते हैं कि यह किसने किया. मुझे नहीं लगता कि हमें अब किसी बयान की ज़रूरत है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय जानता है कि इसमें कौन शामिल था. स्वीकार करना अच्छा है लेकिन इसके बिना भी हमें यह मालूम है.”
Army Chief on reports that Pak PM admitted that Mumbai attack was perpetrated by Pak terror group LeT: We know who did it. I don’t think we have to get anymore statement from anybody. Int’l community knows who did it.Acceptance is good but even without it,we knew who had done it. pic.twitter.com/wAlINVsijW
— ANI (@ANI) December 8, 2018
हूडा ने सर्जिकल स्ट्राइक पर क्या कहा?
बता दें कि हूडा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मुझे लगता है कि सर्जिकल स्ट्राइक को जरूरत से ज्यादा तूल दिया गया. सेना का ऑपरेशन जरूरी था और हमें यह करना था. अब इस पर इतनी राजनीति हुई, यह सही है या गलत… यह तो हमें राजनेताओं से पूछना चाहिए.’
वहीं नियंत्रण रेखा पर होने वाली किसी अप्रिय घटना से सीमा पर तैनात सैनिकों को कैसे निपटना चाहिए? इस सवाल के जवाब में हूडा कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि नियंत्रण रेखा पर जिस तरह की चीजें हो रही हैं, उस सूरत में जब तक पाकिस्तान तनाव कम करने या घुसपैठ रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाता है, तब तक हमें बेहद सक्रिय और अप्रत्याशित जवाबी कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए.’
इसे भी पढ़ें :- अब ऐसे हालात नहीं आएंगे कि 26/11 जैसे हमले का सामना न कर सके सेना: आर्मी चीफ
No comments:
Post a Comment