Friday, 7 December 2018

सोनी टीवी पर लौट रहे हैं कपिल शर्मा, शाहरुख नहीं सलमान के साथ करेंगे नए सीज़न की शुरुआत


READ MORE

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा काफी लम्बे समय से छोटे पर्दे से गायब है. उनके फैंस टीवी पर उनकी वापसी का इंतजार कर रहे थे लेकिन अब उनका ये इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है. एक बार फिर सोनी टीवी पर कपिल अपने पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ नजर आने वाले हैं.कपिल 12 दिसंबर को अपनी शादी की तैयारी के साथ साथ इस शो की शूटिंग पर भी काम कर रहे हैं. मुंबई में शूटिंग शुरू हो चुकी है और उनके पहले मेहमान बनने वाले हैं दबंग खान यानी सलमान खान.


वेबसाइट पिंकविला के अनुसार कपिल के शो पर पहले गेस्ट के रूप में सलमान नजर आने वाले हैं. खबरें आ रही हैं कि कपिल ने चंदन प्रभाकर, कीकू शारदा, सुमोना के साथ शो की शूटिंग शुरु कर दी है. हाल ही में सोनी टीवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कपिल के इस शो का टीजर जारी किया गया था.



बताया जा रहा है कि इस शो पर ​कपिल के साथ कुछ नए चेहरे भी जुड़ने वाले हैं जिसमें भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक का नाम शामिल. भारती सिंह इससे पहले भी कपिल के साथ उनके शो पर काम कर चुकी हैं. कपिल शर्मा के इस शो को सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं.


सलमान के बाद शाहरुख भी इस शो पर पहुंचेंगे और अपनी फिल्म ‘ज़ीरो’ का प्रमोशन  करेंगे.

No comments:

Post a Comment