Sunday, 1 October 2017

क्या गुजरात में कांग्रेस को नोटबंदी, GST का फायदा मिलेगा?


READ MORE

मेघदूत शैरोनगुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने बिगुल फूंक दिया है. बीजेपी 1 अक्टूबर से गुजरात गौरव यात्रा की शुरुआत कर रही है. गुजरात विधानसभा की 182 सीटों के लिए कांग्रेस भी जोर-शोर से प्रचार में लगी है. कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने 25 से 28 अगस्त तक गुजरात का दौरा भी किया.


वैसे गुजरात हमेशा से ही बीजेपी का गढ़ रहा है. लेकिन, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अर्थव्यवस्था की गति में गिरावट, नोटबंदी और जीएसटी के प्रति लोगों की निराशा को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि इस बार गुजरात में बीजेपी की राह आसान नहीं होगी.


गुजरात में बीजेपी का अपना सर्वे बता रहा है कि उनकी स्थिति बहुत खराब है. उनका राज्य नेतृत्व भी काफी कमजोर है. बीजेपी में अंदरूनी घमासान चल रहा है. यही कारण है कि प्रधानमंत्री को बार-बार स्वयं राज्य में आना पड़ रहा है. बता दें कि राज्य की वर्तमान विधानसभा की अवधि 22 जनवरी, 2018 को समाप्त हो रही है. इसके लिए इस साल के अंत तक चुनाव करवाए जाएंगे.इस साल होने वाले चुनाव की बात करें, तो नोटबंदी और जीएसटी का मुद्दा बीजेपी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. इन दो मुद्दों को लेकर वोटर्स में काफी नाराजगी है. लिहाजा माना जा रहा है कि आने वाले चुनाव में शहरी इलाकों में बीजेपी को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है.


साल 2012 चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें, तो यह पता चलता है कि शहरी इलाकों के बिजनेस और ट्रेडिग कम्युनिटी का वोट बीजेपी के खाते में आया था. चाहे सूरत में डायमंड इंडस्ट्री हो या फिर अहमदाबाद में टेक्सटाइल इंडस्ट्री, सभी शहरी सीटों पर बीजेपी ने भारी मतों से जीत हासिल की थी. लेकिन, इस बार समीकरण बदल सकते हैं.


व्यापारियों को लुभाने की कोशिश में कांग्रेस
व्यापारियों की नाराजगी को भांपते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दौरे पर बिजनेस कम्युनिटी से मुलाकात की. अपनी ‘नवसर्जन यात्रा’ के दौरान राहुल ने जामनगर में छोटे व्यापारियों से भी संपर्क किया.


इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, “नोटबंदी और जीएसटी के रूप में मोदी सरकार ने कुछ गंभीर गलतियां की हैं. इससे छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ है.”


राहुल ने कहा, “जीएसटी पर कांग्रेस ने सरकार को धीरे चलने की सलाह दी थी, लेकिन मोदी सरकार बहुत जल्दी में है. सभी जानते हैं कि जल्दी का काम शैतान का होता है.” कांग्रेस के मुताबिक, गुजरात में पीने के पानी की समस्या और बेरोजगारी भी एक चुनौती है.


ये भी पढ़ें:
डोकलाम विवाद के बाद चीन ने भारत की तरफ बढ़ाया ‘दोस्ती का हाथ’
BJP नेता ने लगाया पश्चिम बंगाल के CM पर आरोप, कहा- कोलकाता जाने की नहीं दी इजाजत

Saturday, 30 September 2017

'नोटबंदी के जैसी ही होगी बुलेट ट्रेन योजना'


READ MORE

कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बुलेट ट्रेन परियोजना की आलोचना करते हुए कहा कि यह नोटबंदी जैसा कदम होगा जिससे हर चीज खत्म हो जाएगी. उन्होंने इसकी बजाए रेलवे सुरक्षा बेहतर करने पर खर्च करने का सुझाव दिया.मुंबई के उपनगर रेलवे स्टेशनों परेल और एलफिन्सटन को जोड़ने वाले एक फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ में 22 लोगों की मौत के एक दिन बाद पूर्व वित्त मंत्री का बयान आया है.


उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना साधारण लोगों के लिए नहीं बल्कि ‘‘ताकतवर और रसूखदार लोगों के लिए अहम की यात्रा’’ है.


चिदंबरम ने यह भी सुझाव दिया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल को एक लाख करोड़ रूपये इस परियोजना की बजाए रेलवे सुरक्षा सुनिश्चित करने पर खर्च करना चाहिए . उन्होंने कहा, ‘‘बुलेट ट्रेन नोटबंदी की तरह होगी. सुरक्षा सहित हर चीज को यह खत्म कर देगी.’’उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘रेल मंत्री एक दिन बाद संकल्प ले सकते हैं. एक लाख करोड़ रूपये रेल सुरक्षा, ट्रैक, सिग्नल बेहतर करने पर खर्च किया जाए ना कि बुलेट ट्रेन पर.’’


Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/live-news/bjp-old-leader-raise-question-on-note-ban-1508863.html

J&K में मिली 14 फीट लंबी सुरंग, आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम


READ MORE

जम्मू कश्मीर के अरनिया सेक्टर में बीएसएफ ने आतंकियों की बड़ी साज़िश को नाकाम कर दिया है. यहां बीएसएफ को सीमा पर 14 फीट लम्बी सुरंग मिली है.त्योहारों के मौसम को देखते हुए आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश में 14 फीट लम्बी सुरंग खोद डाली थी. जिसकी जानकारी मिलने के बाद बीएसएफ ने आतंकी घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया है.


घुसपैठ की यह घटना रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन के कश्मीर दौरे के ठीक एक बाद हुई है. गौर हो कि निर्मला सीतारमन ने शुक्रवार को कश्मीर के नियंत्रण रेखा के पास के अग्रिम इलाकों का आज दौरा किया था और आला सैन्य अफसरों ने उन्हें घुसपैठ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों की जानकारी दी थी.



रक्षा अधिकारियों ने बताया था कि देश की रक्षा मंत्री बनने के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आईं निर्मला आज सुबह थलसेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत के साथ यहां पहुंचीं और सीधा उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा सेक्टर गईं ताकि नियंत्रण रेखा के पास के जमीनी हालात का आकलन कर सकें.



भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ को मिली सुरंग

अपने दौरे के दूसरे दिन निर्मला सीतारमन सियाचिन जाएंगी. वो यहां विजयादशमी का त्योहार मनाएंगी. साथ ही वो यहां तैनात सैन्य अधिकारियों से भी मिलेंगी. मुलाकात के दौरान उनके साथ सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत भी होंगे.



भारत-पाक बॉर्डर पर बीएसएफ को मिला आतंकियों का सामान

Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/live-news/bjp-old-leader-raise-question-on-note-ban-1508863.html

PM मोदी ने किया रावण दहन, कहा- अपनाएं प्रभु राम जैसा आचरण


READ MORE

पीएम मोदी ने लालकिला के माधोदास पार्क में तीर चलाकर रावण दहन किया. इस दौरान पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी मौजूद रहे.पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दशहरा जैसा त्योहार सिर्फ मनोरंजन का स्रोत नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमें इस बात की प्रेरणा देता है कि हम समाज और राष्ट्र के लिए कुछ करने का संकल्प लें. उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि विजयदशमी के इस दिन 2022 तक राष्ट्र निर्माण के लिए कुछ रचनात्मक तरीके से योगदान करने के लिए एक संकल्प लें, जब भारत अपनी आजादी के 75 साल मना रहा होगा.


मोदी ने रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों को जलाने से पहले लाल किले के श्री धार्मिक राम लीला में सभा को संबोधित करते हुए कहा, “दशहरा जैसे त्योहार को सिर्फ मनोरंजन के स्रोत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे कुछ करने की एक महत्वाकांक्षी और संकल्प बनाना चाहिए.”


मोदी ने कहा, “हमारे त्योहार खेती, नदियों, पहाड़ों, इतिहास और हमारी सांस्कृतिक परंपराओं के साथ जुड़े हुए हैं. वे सामाजिक प्रशिक्षण के साधन हैं, क्योंकि वे सामाजिक संबंधों और संवेदनशीलता को बढ़ाते हैं, सामाजिक मूल्यों को जीवित रखते हैं और लगातार बुराई को हराने के लिए प्रयास करने के बारे में बताते हैं.”




मोदी ने कहा कि हजारों वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन भगवान राम और भगवान कृष्ण की शिक्षा आज भी मानवता को प्रेरणा देती है.


उन्होंने कहा कि लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए भगवान राम ने मानव से लेकर पशुओं तक समाज के हर वर्ग को संगठित किया था. लंका के राजा रावण ने राम की पत्नी सीता का अपहरण कर लिया था.


 





उन्होंने कहा, “रावण को जलाना परंपरा का एक हिस्सा है, लेकिन एक नागरिक के रूप में हमें समाज में बुराई (रावण प्रवृत्ति) की लकीर को खत्म करने का प्रयास करना होगा.”


मोदी ने कहा, “रावण को पराजित करने के बाद, भगवान राम ने विनम्रता से समाज की सेवा जारी रखी थी. आज हम एक भारतीय नागरिक के रूप में 2022 तक हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनाने में सकारात्मक योगदान दें. आईए हम भी भगवान राम की तरह संकल्प लें.”


Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/live-news/bjp-old-leader-raise-question-on-note-ban-1508863.html

रावण के बजाय दुष्कर्मी साधुओं के पुतले फूंके : तरुण सागर


READ MORE

जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने लोगों से विजयादशमी पर रावण की बजाय दुष्कर्मी बाबाओं के पुतले बनाकर उनका दहन करने के लिए कहा.



<


p id=”pstory” class=”fulstorytext”>तरूण सागर ने शनिवार को कहा कि दशहरा तभी सार्थक होगा जब हम सब एक साथ मिलकर इन फर्जी बाबों के खिलाफ खड़े हो जायेंगे, जिन बाबाओं पर अदालत में दुष्कर्म के आरोप सिद्ध हो गए है उन सभी का पुतला बनाकर दशहरे पर दहन करना चाहिए जिससे सामाज में एक सन्देश जा सके.जैन मुनि तरुण सागर महाराज ने कहा कि रावण ने सीता का अपहरण जरुर किया था लेकिन सीता के साथ बदसलूकी नहीं की थी. इसलिए आज के समय में इन फर्जी बाबाओं से समाज में बचाने के लिए इन दुष्कर्मी बाबाओं का पुतला दहन करना चाहिए क्‍योंकि 21वीं सदी के असली रावण यही है।


Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/live-news/bjp-old-leader-raise-question-on-note-ban-1508863.html

19 नवंबर को बंद होंगे बद्रीनाथ के कपाट


READ MORE

बद्रीनाथ मंदिर के कपाट सर्दियों के लिए इस साल 19 नवंबर को बंद हो जाएंगे और इसके साथ ही वार्षिक चारधाम यात्रा पूरी हो जाएगी. विजयादशमी के मौके पर मंदिर के अधिकारियों की उपस्थिति में धर्माधिकारी ने इसके लिए शुभ घड़ी तय की, तारीख की घोषणा बाद में की गयी.बद्रीनाथ-केदारनाथ समिति के मुख्य कार्यकारी बी डी सिंह ने यह जानकारी दी. हिमालय में स्थित इस मंदिर के कपाट 19 नवंबर को शाम में सात बजकर 30 मिनट पर बंद होंगे. उन्होंने बताया कि केदारनाथ के कपाट 21 अक्तूबर को सुबह आठ बजे बंद होंगे.


उत्तराखंड में स्थित चारों धाम- केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट हर साल सर्दियों के लिए अक्तूबर/नवंबर में बंद कर दिए जाते हैं क्योंकि वहां बर्फबारी होती है और वहां जाना दुर्गम हो जाता है.


Article source: http://hindi.pradesh18.com/news/live-news/bjp-old-leader-raise-question-on-note-ban-1508863.html

एलफिन्सटन हादसा: मृतकों की संख्या 23, गोयल ने किया सुरक्षा उपायों का वादा


READ MORE

केईएम अस्पताल में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत के साथ ही यहां दो रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले एक फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ में मरने वालों की संख्या 23 हो गयी. हादसे से सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सुरक्षा मुद्दे के समाधान और तत्काल उपायों के लिए रेलवे अधिकारियों के पूरे बोर्ड की बैठक बुलायी .अस्पताल के डीन अविनाश सूपे ने बताया कि मृतक की पहचान सत्येंद्र कुमार कनौजिया के तौर पर हुयी है. उनकी उम्र 45-50 के बीच थी. डीन ने बताया, ‘अस्पताल में भर्ती कराए जाने के तुरंत बाद मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया था. हमने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन अंदरूनी चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई.’ उन्होंने कहा कि शव को औपचारिक प्रक्रिया के बाद परिजन के हवाले किया जाएगा. सूपे ने बताया कि अस्पताल में 38 घायल लोगों को भर्ती कराया गया था.


एलफिन्सटन रोड और परेल उपनगर स्टेशनों को जोड़ने वाले ओवरब्रिज पर शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर हादसा हुआ था. भारी बारिश के कारण वहां पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गयी थी. शीर्ष अधिकारियों के साथ कल के बाद से लगातार बैठक कर रहे गोयल ने ट्वीट में घोषणा की कि रेलवे के काम में फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को जरूरी पहलू माना जाएगा. पहले इसे महज सुविधा के तौर पर देखा जाता था.


उन्होंने ट्वीट किया, ‘हम 150 साल पुरानी परंपरा को सिरे से बदल रहे हैं. एफओबी (फुट ओवर ब्रिज) को यात्री सुविधा नहीं बल्कि जरूरी माना जाएगा. परियोजनाओं की तामील में देरी और लालफीताशाही रोकने के लिए उन्होंने कहा कि रेलवे जोन के महाप्रबंधकों को यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति कार्यों पर खर्च करने की जिम्मेदारी दी गयी थी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘नौकरशाही और विलंब को समाप्त करने के लिए सुरक्षा जो भी जरूरी हो उस पर खर्च के लिए मैंने जीएम को अधिकार प्रदान किया है.’उन्होंने कहा, ‘एफओबी पर कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाएगा. जिन स्टेशनों पर यात्रियों का भार अधिक है वहां अतिरिक्त एफओबी की योजना बनायी जाएगी.’ इसबीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने यहां कहा कि अगर इतनी बड़ी संख्या में दूसरे प्रांतों के लोग मुंबई आते रहे तो शहर में ऐसी भगदड़ होती रहेगी. उन्होंने इसके साथ ही चेतावनी दी कि जब तक स्थानीय रेलवे का बुनियादी ढांचा नहीं सुधरता ‘मुंबई में बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए एक भी ईंट नहीं लगानी दी जाएगी.’


पूर्व में कई बार दूसरे प्रांतों के मुंबई आने वाले लोगों के खिलाफ बयानबाजी कर चुके मनसे नेता ने कहा, ‘दूसरे इलाकों से आने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ के कारण बुनियादी ढांचा संबंधी सुविधाएं चरमराती रही हैं.’ ठाकरे ने कहा कि वह यहां के सर जे जे कॉलेज में कला की पढ़ाई के दौरान दो साल तक मुंबई उपनगरीय ट्रेन सेवा में सफर कर चुके हैं और ‘आप जिसे मुंबई की जिजीविषा बताते हैं, जो उसे इस तरह की त्रासदियों से उबारती है, वह असल में इस तरह की आपदाओं के कारण उपजने वाली हताशा है.’


भाजपा की सहयोगी शिवसेना ने मुंबई से अहमदाबाद के लिए महत्वाकांक्षी बुलेट परियोजना पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘ जब आप स्थानीय यात्रियों को बुनियादी आधारभूत संरचना मुहैया नहीं करा पाए तो बुलेट ट्रेन का क्या इस्तेमाल होगा ?’


केईएम अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि 17 शवों को उनके परिवारवालों को सौंप दिया गया.