Sunday, 1 July 2018

पूर्ण राज्‍य की मांग: केजरीवाल बोले- दिल्‍ली पहले मुगलों के अधीन थी, अब LG के काबू में


READ MORE

आम आदमी पार्टी के संयोजक और मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने को ही सभी समस्याओं का हल बताते हुए अगले लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता से आप को वोट देने की अपील की है. केजरीवाल ने रविवार को इस मांग पर पार्टी द्वारा आयोजित महासम्मेलन में कहा, ‘दिल्ली में चुनी हुई सरकार के बावजूद उपराज्यपाल का शासन चलता है. इसकी वजह से सरकार चाहकर भी कोई काम नहीं कर पाती है.’ केजरीवाल ने एनडीएमसी इलाकों को छोड़ कर शेष दिल्ली की शासन शक्तियां दिल्ली सरकार को देने की वकालत की.केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पहले मुगलों के अधीन थी, उसके बाद अंग्रेज शासन करने आए और अब उपराज्यपाल के अधीन है. उन्होंने उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी राज्यों में लोग अपनी सरकार चुनते हैं, लेकिन दिल्ली में उल्टा है. लोग वोट तो डालते हैं लेकिन उनका कोई काम नहीं होता.


सीएम ने कहा, ‘दिल्ली में चार महीने से आईएएस अधिकारियों ने हड़ताल कर रखी थी. हम उपराज्यपाल से मिलने गए लेकिन वे नहीं मिले. यदि पूर्ण राज्य होता तो वह मिलने से मना नहीं कर सकते थे. उपराज्यपाल ने दिल्ली के लोगों का अपमान किया है जिसका बदला दिल्ली के लोग 2019 के चुनाव में लेंगे.’


इससे पहले पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि पार्टी सोमवार से दिल्ली के पूर्ण राज्य के लिए अभियान चलाएगी. इसके लिए सभी विधानसभा कार्यालय पर दो जुलाई को बैठक बुलाई गई है. तीन जुलाई को सभी मतदान केन्द्र और वार्डों में तीन हजार आंदोलन केन्द्र खुलेंगे. उन्हीं केन्द्रों से इस आंदोलन का संचालन होगा.उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर जाकर लोगों से हस्ताक्षर करवाएंगे. इसके साथ ही केजरीवाल की चिठ्ठी लोगों तक पहुंचाएगे. दस लाख फार्म इकट्ठा होने के बाद इसे प्रधानमंत्री तक पहुंचाया जाएगा. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर जनसमर्थन के लिए टोल फ्री नम्बर जारी किया है.


Article source: https://hindi.news18.com/news/delhi/bjp-patriarch-deen-dayal-upadhyay-unseen-village-reality-unheard-story-1226916.html

ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ने निर्मला सीतारमण के साथ बैठक से किया इनकार


READ MORE

भारतीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ एक द्विपक्षीय बैठक से इनकार करने पर ब्रिटेन के रक्षा मंत्री गेविन विलियमसन अपनी कैबिनेट में कथित रूप से निशाने पर आ गए हैं. सीतारमण लंदन में पहले ‘ब्रिटेन-भारत सप्ताह’ बैठक में शामिल होने वाली थीं.‘द संडे टाइम्स’ की एक खबर में दावा किया गया है कि बैठक के लिए एक महीने से अधिक वक्त पहले भारतीय अधिकारियों की ओर से बैठक के लिए अनुरोध किया गया था. ब्रिटेन के कम से कम दो मंत्रियों ने कथित तौर पर विलियमसन को सीतारमण के लिए समय निकालने के महत्व को समझाने का प्रयास किया था. इन दो मंत्रियों में विदेश मंत्री बोरिस जॉनसन शामिल थे.


‘द संडे टाइम्स’ की खबर के अनुसार विलियमसन ने सीतारमण से 20 से 22 जून के बीच सुरक्षा सहयोग और रक्षा खरीद को लेकर द्विपक्षीय वार्ता पर मिलने से इनकार कर दिया. इस संबंध में नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है. समाचार पत्र ने ब्रिटिश सरकार के एक सूत्र के हवाले से कहा, ‘लोग इसे लेकर बहुत नाराज हैं.’


सूत्र ने कहा, ‘भारत का रक्षा बजट विश्व के तेजी से बढ़ते रक्षा बजटों में से एक है जिसमें वर्ष में 50 अरब डालर के करीब खर्च होता है. ऐसा लगता है कि यह विलियमसन का एक और बिना सोचा समझा निर्णय है.’ खबर में कहा गया है कि विलियमसन पर आरोप है कि उन्होंने अपनी भारतीय समकक्ष सीतारमण को नजरंदाज करके विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देश को नाराज कर दिया है.कार्यक्रम में दो दिवसीय सम्मेलन और ब्रिटेन-भारत पुरस्कार भी शामिल था. इसमें सीतारमण शामिल होने वाली थीं लेकिन उनकी यात्रा टाल दी गई क्योंकि विलियमसन के साथ मुलाकात तय नहीं हो पाई.


Article source: https://hindi.news18.com/news/delhi/bjp-patriarch-deen-dayal-upadhyay-unseen-village-reality-unheard-story-1226916.html

रामदेव के बयान से उमा भारती आहत, कहा- आपने मेरे आत्‍मसम्‍मान को चोट पहुंचाई


READ MORE

गंगा सफाई कार्यक्रम को लेकर बाबा रामदेव द्वारा नितिन गडकरी से तुलना किये जाने की खबर से आहत केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने योग गुरु को पत्र लिखकर कहा है कि उनके मुंह से निकला ऐसा कोई भी जुमला उन्हें (उमा भारती) हानि पहुंचा सकता है. बाबा रामदेव को लिखे पत्र में उमा भारती ने कहा, ‘मुझे आपके द्वारा गंगा की विवेचना करते समय दो मंत्रियों की तुलना करना अजीब लगा. मैं स्वयं भी नितिन गडकरी जी की प्रशंसक हूं.’उन्होंने कहा, ‘पूरी दुनिया के सामने लंदन से किसी टीवी चैनल पर मेरे बारे में चर्चा करते समय शायद यह आपको ध्यान नहीं रहा कि आप मुझे निजी तौर पर आहत और मेरे आत्मसम्मान पर आघात कर रहे हैं. आठ साल की उम्र से अभी तक इन 50 सालों में घोर परिश्रम, विचारनिष्ठा और राष्ट्रवाद मेरी शक्ति हैं और इसी विश्वसनीयता ने राजनीति में मुझे उचित स्थान दिलाया है.’


उन्होंने कहा, ‘आप मेरे मार्गदर्शक रहे हैं. अक्टूबर महीने में गंगोत्री से गंगासागर तक लाखों लोग गंगा के किनारे स्वच्छता और वृक्षारोपण कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे. मैं आपसे और सभी संतों से इसके लिए निवेदन करती हूं.’


उल्लेखनीय है कि लंदन में एक टीवी चैनल से बातचीत में योगगुरू रामदेव ने गंगा स्वच्छता कार्यक्रम के संदर्भ में एक सवाल के जवाब में कहा था कि उमा की फाइल ऑफिस में अटक जाती है जबकि गडकरी की फाइल नहीं अटकती. उन्होंने कहा था कि देश में सबसे ज्यादा किसी मंत्री का काम दिखता है तो वह नितिन गडकरी का है.


Article source: https://hindi.news18.com/news/delhi/bjp-patriarch-deen-dayal-upadhyay-unseen-village-reality-unheard-story-1226916.html

VIDEO- अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के दर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


READ MORE
 घाटी बम भोले के नारों से गूंज रही है. बाबा बर्फानी के दर्शन के देश भर से लोग जम्मू कश्मीर पहुंच रहे हैं. रविवार की सुबह ही 5300 यात्रियों ने पहला पड़ाव चंदनवाड़ी पार करके यात्रा मार्ग पर आगे बढ़ गए. जैसे जैसे दिन बीत रहे हैं वैसे वैसे श्रद्धालुओं की भीड़ यात्रा मार्ग पर बढ़ रही है. जैसे जैसे भीड़ बढ़ रही है वैसे वैसे ही तेज़ की जा रही है यात्रा मार्ग की निगरानी. इस निगरानी का काम शुरू हो जाता है श्रीनगर से ही. क्योंकि आतंकियों की बुरी नजर अमरनाथ यात्रा पर बनी हुई है. बीते साल भी आतंकियों ने यात्रियों की एक गाड़ी को निशाना बनाया था जिसमें कई यात्री मारे गए थे. लेकिन इस बार बाबा बर्फानी के दर पर हमारे सुरक्षा बल ने तूफ़ानी सुरक्षा के इंतज़ाम किए हैं. विडियो देखें. 

Article source: https://hindi.news18.com/news/delhi/bjp-patriarch-deen-dayal-upadhyay-unseen-village-reality-unheard-story-1226916.html

सुषमा स्वराज को पीटने की नसीहत देने वाले ट्रोलर को पति का जवाब, 'आपकी पत्नी को मेरा सम्मान'


READ MORE

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल ने रविवार को उस ट्रोलर को जवाब दिया है जिसने उनसे कहा था कि सुषमा जब घर आएं तो उनकी पिटाई करें. उन्होंने ट्वीट किया कि उनकी बात से वह बेहद आहत हुए हैं. उनका परिवार सुषमा से बेहद प्यार करता है और उन्हें उनके बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.कौशल ने मुकेश गुप्ता नाम के इस ट्रोलर से कहा, ‘आपके शब्दों से हम आहत हुए हैं. मैं आपको बताना चाहूंगा कि 1993 में मेरी मां की मौत कैंसर से हुई थी. तब सुषमा सांसद थीं और उससे पहले शिक्षा मंत्री भी रह चुकी थीं. वह मेरी बीमार मां की सेवा के लिए एक साल अस्पताल में रहीं. उन्होंने मेडिकल अटेंडेंट रखने से इनकार कर दिया और खुद मेरी मां की तिमारदारी में लगी रहीं.’


अगले ट्वीट में स्वराज ने लिखा, ‘परिवार को लेकर उनकी निष्ठा ऐसी है. मेरे पिता चाहते थे कि सुषमा उनकी चिता को मुखाग्नि दें, ऐसा ही हुआ. हम उन्हें प्यार करते हैं. कृपया उनके बारे में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें. हम राजनीति और कानून के क्षेत्र में अपने परिवार की पहली जनरेशन हैं. हम उनकी जिंदगी से ज्यादा किसी चीज़ के लिए प्रार्थना नहीं करते हैं. अपनी पत्नी को मेरा सम्मान प्रेषित कीजिएगा.’



सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल का ट्वीट

बता दें कि एक दिन पहले ही मुकेश गुप्ता नाम के एक शख्स ने स्वराज कौशल को ट्वीट किया था कि रात को सुषमा घर आएं तो कौशल उनकी पिटाई करें. स्वराज ने इस ट्वीट का स्क्रीन शॉट शेयर किया था जिसमें लिखा, ‘आज रात जब वह घर आएं तो आप उन्‍हें पीटें और समझाएं कि मुस्लिम तुष्‍टीकरण न करें. उन्‍हें बताएं कि मुसलमान बीजेपी को कभी वोट नहीं देगा.’


बता दें कि लखनऊ के हिंदू-मुस्लिम जोड़े से जुड़े पासपोर्ट विवाद को लेकर सुषमा स्वराज को लगातार ट्रोल किया जा रहा है. लखनऊ की तन्वी सेठ ने पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा पर आरोप लगाया था कि उन्होंने मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने की वजह से उनका अपमान किया. इस शिकायत के बाद आनन-फानन में तन्वी सेठ को पासपोर्ट जारी कर दिया गया और अधिकारी का गोरखपुर ट्रांसफर कर दिया गया. हालांकि बाद में सामने आया कि अधिकारी की कोई गलती नहीं थी. इसके बाद लोग ट्विटर पर विदेश मंत्री को ट्रोल करने लगे.


Article source: https://hindi.news18.com/news/delhi/bjp-patriarch-deen-dayal-upadhyay-unseen-village-reality-unheard-story-1226916.html

महाराष्‍ट्र: बच्‍चा चोरी की अफवाह में पांच लोगों को पीट-पीटकर मार डाला


READ MORE

महाराष्ट्र के धुले में बच्चा चोरी के शक में गांव वालों ने पांच लोगों को पीट-पीटकर मार डाला. मामले में पुलिस ने कुछ गांव वालों को हिरासत में लिया है. यह घटना धुले के साकरी तालुका की है. गांव वालों ने शक के आधार पर पांच अनजान लोगों को घेर लिया और फिर पंचायत भवन में बंदकर दम निकलने तक पीटा. घटना के बाद से जिले में दहशत का माहौल है.जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को साढ़े 12 से एक बजे के बीच गांव वालों के पास वॉट्सऐप मैसेज से अफवाह फैली कि बच्‍चों को संभालकर रखें. कुछ लोग बच्‍चे चोरी करने के लिए घूम रहे हैं. इसके थोड़ी देर बाद गांव के पास पांच अनजान लोग दिखाई दिए. इस पर गांव वालों ने बिना कोई पूछताछ किए उन पर हमला बोल दिया. पांचों लोगों को पंचायत भवन के एक कमरे में ले जाकर गांववालों ने लाठी डंडों से जमकर पीटा.


पुलिस ने कहा कि कुछ अन्य लोगों के साथ इन पांच लोगों को राज्य परिवहन की बस से उतरते देखा गया. उन्होंने कहा कि उनमें से एक ने जब एक बच्ची से बातचीत करने का प्रयास किया तो साप्ताहिक रविवार बाजार के लिए वहां मौजूद लोगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी.


पुलिस ने कहा, ‘भीड़ के हमले में पांच लोग मारे गए.’ पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से अफवाह चल रही थी कि इलाके में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय है. उन्होंने कहा कि शव को नजदीकी पिम्पलनेर अस्पताल ले जाया गया.


maharashtra host lynching, dhule host lynching, whatsapp rumors, maharashtra news


Video Grab

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में वॉट्सऐप मैसेज की अफवाहों के चलते देश के कई हिस्‍सों में लोगों को मार डालने की घटनाएं सामने आई हैं. झारखंड, त्रिपुरा, उत्‍तरप्रदेश में भी अफवाहों के चलते भीड़ ने कई लोगों की जान ले ली. फर्जी वॉट्सऐप मैसेज के चलते एक साल में 29 लोगों की हत्याएं हो चुकी हैं. महज संदेह के आधार पर भीड़ ने 29 लोगों को मार दिया.


बच्‍चा चोरी के मैसेज जंगल में लगी आग की तरह झारखंड से तमिलनाडु और असम से गुजरात तक फैल रहे हैं. हर राज्य में इस मैसेज ने स्थानीय लोगों को दूसरे राज्यों के लोगों के खिलाफ भड़का दिया.


Article source: http://www.jagran.com/rajasthan/jaipur-14188475.html

मुम्बई: इतालवी महिला ने ‘टूर गाइड’ पर कैब में बलात्कार करने का आरोप लगाया


READ MORE

इटली की 37 वर्षीय एक नागरिक ने टूर गाइड होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने मुम्बई के जुहू क्षेत्र में 14 जून को कैब में उससे बलात्कार किया. पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने शुक्रवार को दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि घटना वाले दिन वह मुम्बई में दर्शनीय स्थलों की यात्रा करने के लिए एक बस में बैठी थी.अधिकारी ने बताया, ‘वह आरोपी व्यक्ति से 14 जून को बस टूर के दौरान मिली. उसने खुद को एक टूर गाइड बताया और इस पर पीड़िता ने उसकी सेवाएं ली.’ पुलिस ने बताया कि शाम सात बजे बस टूर जुहू में समाप्त होने के बाद आरोपी ने पीड़िता को फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का बंगला दिखाने की पेशकश की जो उसी क्षेत्र में है.


अधिकारी ने कहा, ‘आरोपी ने पीड़िता को कोलाबा स्थित उस होटल में छोड़ने का वादा किया जहां वह रूकी हुई थी. आरोपी ने एक कैब बुक की और शिकायतकर्ता ने हमें बताया है कि उसने पास से शराब खरीदने के लिए वाहन रूकवाया. पीड़िता ने हमें बताया कि आरोपी ने उसे शराब पीने के लिए बाध्य किया और उसे अनुचित तरीके से छुआ भी. उसने उसके बाद कार में उससे बलात्कार किया.’


पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने इतालवी दूतावास से सम्पर्क किया जिसने उसे स्थानीय पुलिस में मामला दर्ज कराने के लिए कहा. शिकायत के आधार पर कोलाबा पुलिस थाने में एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई और उसके बाद उसे जुहू पुलिस थाने भेज दिया गया जहां घटना कथित रूप से घटित हुई थी.जुहू पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘बलात्कार का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. आगे की जांच जारी है.’ पीड़िता गत वर्ष दिसम्बर में भारत आई थी और वह 11 जून को मुम्बई पहुंची थी.


Article source: http://www.jagran.com/rajasthan/jaipur-14188475.html