Thursday, 1 November 2018

Honor Magic 2 स्मार्टफोन लॉन्च, 6 कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी कई खासियतें है इसमें

READ MORE
हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब ब्रांड हॉनर ने बुधवार को बीजिंग में Honor Magic 2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। हॉनर मैजिक 2 को तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Honor Magic 2 के प्रमुख फीचर की बात करें तो यह फोन तीन रियर कैमरे, कंपनी का लेटेस्ट 7nm हाईसिलिकॉन किरिन 980 चिपसेट, 40 वाट मैजिक चार्ज फास्ट चार्जिंग, 6.39 इंच एमोलेड डिस्प्ले, सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3डी फेस अनलॉक, फ्रंट कैमरा स्लाइडर समेत कई अन्य खूबियों से लैस है। बीजिंग में इवेंट के दौरान हॉनर ने Honor Magic 2 स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता से भी पर्दा उठा दिया है।

Honor Magic 2 की कीमत
हॉनर मैजिक 2 की शुरुआती कीमत 3,799 चीनी युआन (लगभग 40,300 रुपये) है। इस दाम में आपको 6 जीबी रैम/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 8 जीबी रैम/ 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 4,299 चीनी युआन (लगभग 45,600 रुपये) तो वहीं 8 जीबी रैम/ 256 जीबी वेरिएंट 4,799 चीनी युआन (लगभग 50,100 रुपये) में बेचा जाएगा। Honor Magic 2 की बिक्री 6 नवंबर से कंपनी के VMall ई-कॉमर्स साइट पर शुरू हो जाएगी।

Honor Magic 2 स्पेसिफिकेशन
डुअल-सिम वाला हॉनर मैजिक 2 एंड्रॉयड 9.0 पाई आधारित कंपनी के मैजिक यूआई 2.0 स्किन पर चलता है। चुनिंदा मॉडल पहले ईएमयूआई 9.0 पर चलेंगे, बाद में इन हैंडसेट के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। इसमें 6.39 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले पैनल होगा। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 91.5 प्रतिशत है। फोन के फ्रंट साइड पर कैमरा स्लाइडर का इस्तेमाल किया गया है, साथ ही Honor Magic 2 3डी फेस अनलॉक सेंसर के साथ आएगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हाइसिलिकॉन किरिन 980 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी और 8 जीबी रैम के दो विकल्प मिलेंगे। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी और 256 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है।

फोन के पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में तीन कैमरे होंगे। यहां पर अर्पचर एफ/1.8 वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 24 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर और 16 मेगापिक्सल का सुपर वाइड-एंगल लेंस है। फ्रंट पैनल पर भी तीन कैमरे दिए गए हैं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। कनेक्टिविटी के लिए 4 जी वोल्ट, वाईफाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। म्यूजिक के लिए फोन में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक की छुट्टी कर दी गई है, लेकिन रिटेल बॉक्स में कंपनी द्वारा यूएसबी टाइप-सी टू 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक एडाप्टर मिलेगा।
फोन में जान फूंकने के लिए 3,500एमएएच की बैटरी दी गई है। Honor Magic 2 में 40 वाट मैजिक चार्ज फास्ट चार्जिंग का इस्तेमाल हुआ है जो फोन को सिर्फ 55 मिनट में पूरा चार्ज कर देती है। फोन की मोटाई-लंबाई 157.32x75.13x8.3 मिलीमीटर और वजन 206 ग्राम है। फोन को IPX2 रेंटिंग  (डस्टप्रूफ एंव स्प्लैश प्रूफ) प्राप्त है।
Huawei Honor Magic 2

मुख्य स्पेसिफिकेशन

ख़बरें

Honor Magic 2 स्मार्टफोन लॉन्च, 6 कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी कई खासियतें है इसमें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें।

Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/be3_gd1VJJM/story01.htm

Oppo F9 Pro के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की बिक्री शुरू, जानें कीमत

READ MORE

Oppo F9 Pro के नए वेरिएंट को भारतीय मार्केट में उतार दिया गया है। इस फोन का नया वेरिएंट 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। ऐसा प्रतीत होता है कि चीनी कंपनी Oppo ने चुपचाप ही 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को मार्केट में उतार दिया है। याद रहे कि इस साल अगस्त महीने में ही Oppo F9 Pro को Oppo F9 के साथ लॉन्च किया गया था। ज़्यादा स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत पुराने वेरिएंट से 2,000 रुपये ज़्यादा है। अहम खासियतों की बात करें तो Oppo F9 Pro में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच, हीलियो पी60 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे, 3500 एमएएच बैटरी और VOOC चार्जिंग सपोर्ट है।

Oppo F9 Pro की भारत में कीमत और उपलब्धता

Oppo F9 Pro के नए 128 जीबी वेरिएंट को 25,990 रुपये में बेचे जाएगा। इसकी जानकारी सबसे पहले मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने दी थी। इस फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल 23,990 रुपये में बिकता है। हैंडसेट स्टारी पर्पल, सनराइज़ रेड और ट्वाइलाइट ब्लू रंग में मिलता है। ओप्पो एफ9 प्रो को Flipkart, Amazon.in और Paytm Mall सहित अन्य ऑफलाइन स्टोर में भी बेचा जाता है। हालांकि, 128 जीबी वेरिएंट को अभी अमेज़न इंडिया पर ही लिस्ट किया गया है। हमने नए वेरिएंट के संबंध में ओप्पो इंडिया से संपर्क किया है।

Oppo F9 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाले Oppo F9 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। जुगलंबदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट भी है।फोन में पिछले हिस्से पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.4 है। और एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F9 Pro में 3500 एमएएच की बैटरी होगी वूक फ्लैश चार्जिंग के साथ। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 156.7x74x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 169 ग्राम है।

Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/be3_gd1VJJM/story01.htm

OnePlus 6T की बिक्री शुरू, इन लॉन्च ऑफर्स के साथ है उपलब्ध

READ MORE

OnePlus 6T की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। वनप्लस के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन को Amazon पर बेचा जा रहा है। चीनी कंपनी ने मंगलवार देर रात को भारत में अपने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह OnePlus 6 के बाद इस साल का कंपनी का दूसरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। OnePlus 6T के तीन वेरिएंट हैं और इसकी अहम खासियतों में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व छोटा डिस्प्ले नॉच शामिल हैं। हैंडसेट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के ज़रिए भी बेचा जा रहा है।

OnePlus 6T कीमत, लॉन्च ऑफर

वनप्लस 6टी की भारत में कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल बेचा जाएगा। यह सिर्फ मिरर ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। वहीं, 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिडनाइट ब्लैक और मिरर ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 41,999 रुपये है। सबसे महंगा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इसे 45,999 रुपये में बेचा जाएगा।अमेजन इंडिया ने वनप्लस 6टी खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लॉन्च ऑफर्स की घोषणा पहले ही कर दी है। Reliance Jio की तरफ से 5,400 रुपये का कैशबैक, आईसीआईसीआई और सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, Amazon Pay से भुगतान पर 1,000 रुपये कैशबैक, फ्री डेमेज प्रोटेक्शन और बिना ब्याज वाली ईएमआई ऑफर्स मिलेंगे।

OnePlus 6T स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम OnePlus 6T एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर चलेगा। इसमें 6.41 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।

OnePlus 6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX519 सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। इसके साथ जुगलंबदी में 20 मेगापिक्सल का Sony IMX376K सेंसर दिया गया है। इसका भी अपर्चर एफ/1.7 है। रियर कैमरे से आप 4K वीडियो शूट कर पाएंगे और साथ में सुपर स्लो मोशन वीडियो भी। रियर कैमरा सेटअप के साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी है। OIS के साथ EIS भी उपलब्ध है।

OnePlus 6T का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह Sony IMX371 सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर और 1 माइक्रोन पिक्सल्स से लैस है। फ्रंट कैमरा भी इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। गौर करने वाली बात है कि वनप्लस 6 में भी यही फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप दिया गया था।

OnePlus 6T की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 128 जीबी और 256 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में 3,700 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वनप्लस 6टी का डाइमेंशन 157.5×74.8×8.2 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम।

Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/be3_gd1VJJM/story01.htm

पाकिस्तान की न्यूजीलैंड पर हैरतअंगेज जीत, टीम इंडिया को दी खुली 'चुनौती'

READ MORE

टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान की जीत का सिलसिला जारी है. टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से रौंदने के बाद पाकिस्तान ने उसके पड़ोसी देश न्यूजीलैंड को भी पहले टी20 मैच में हरा दिया. टी20 सीरीज का पहला मैच आबू धाबी में खेला गया जिसमें पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 147 रन ही बना सकी.पहला टी20 बेहद रोमांचक रहा. आखिरी ओवर में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 17 रनों की जरूरत थी. शाहीन शाह के ओवर में रॉस टेलर ने 2 चौके लगाकर मैच को रोमांचक बनाया लेकिन जीत पाकिस्तान की ही हुई.

न्यूजीलैंड को हराकर पाकिस्तान ने अपना लगातार 7वां टी20 मुकाबला जीता है. इंटरनेशनल टी20 के इतिहास में ये तीसरी बार है जब पाकिस्तान की टीम ने एक साथ लगातार 7 मैच क्रिकेट के इस फॉर्मेट में जीते हैं. इस मामले में उसने टीम इंडिया की बराबरी कर ली है. पाक टीम से पहले टीम इंडिया ने भी 3 मौकों पर लगातार 7 T20 मुकाबले अपने नाम किए हैं.

एशिया कप में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद लोगों के निशाने पर हैं. हालांकि टी20 में उनकी कप्तानी के आंकड़े बेजोड़ हैं. सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने 27 टी20 जीते हैं जबकि 4 में उसे हार मिली है.

Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/be3_gd1VJJM/story01.htm

Happy Birthday VVS Laxman: ऑस्ट्रेलिया के लिए सचिन से भी बड़ा 'खौफ' थे वीवीएस लक्ष्मण

READ MORE

लक्ष्मण ने अपने करियर में सबसे ज्यादा 2434 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाए. उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ 6 टेस्ट शतक और 12 अर्धशतक जड़े. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 281 रनों की पारी खेल लक्ष्मण ने भारत को ऑस्ट्रेलिया पर चमत्कारिक जीत दिलाई थी. लक्ष्मण को 2002 में बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था. यही नहीं, विजडन ने उनकी 281 रन की पारी को टेस्ट में वर्ल्ड की 100 बेस्ट पारियों में छठे नंबर पर रखा था.

Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/be3_gd1VJJM/story01.htm

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऐसा खाना खाएगी टीम इंडिया, बीसीसीआई ने कहा बीफ हटाओ!

READ MORE

टीम इंडिया के खिलाड़ी इन दिनों अपने डाइट पर खासा ध्यान दे रहे हैं. मंगलवार को ही खबर आई थी कि टीम इंडिया ने अगले साल इंग्लैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई से केले मुहैया कराने की मांग की है. वैसे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जाना है जिसके लिए टीम इंडिया का मेन्यू तक हो चुका है. टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से भारतीय टीम के मेन्यू में ज्यादा से ज्यादा वेजिटेरियन चीजें रखने की मांग रखी है.कुछ दिन पहले बीसीसीआई की एक टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी जहां उसके सदस्यों ने सीरीज के दौरान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से वेजिटेरियन मेन्यू रखने की मांग की है. साथ ही बीसीसीआई ने गुजारिश की है कि वो टीम इंडिया के मेन्यू से बीफ हटा दे. आपको बता दें हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के लंच मेन्यू में बीफ रखा गया था, जिसका खासा विरोध हुआ था.

ऑस्ट्रेलिया दौरे का शेड्यूल
टी20 सीरीज- टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 गाबा में 21 नवंबर को होगा. दूसरा टी20 एमसीजी में 23 नवंबर को होगा. तीसरा टी20 एससीजी में 25 नवंबर को होगा. टेस्ट सीरीज- 6 दिसंबर को एडिलेड में पहला टेस्ट खेला जाएगा. 14 दिसंबर को पर्थ में दूसरा टेस्ट होगा. 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट एमसीजी में होगा. 3 जनवरी 2019 को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में सीरीज का आखिरी टेस्ट होगा. 12 जनवरी को एससीजी में पहला वनडे खेला जाएगा. 15 जनवरी को दूसरा वनडे एडिलेड ओवल में होगा. तीसरा वनडे 18 जनवरी को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में होगा.

Article source: http://feedproxy.google.com/~r/Khabar-Cricket/~3/be3_gd1VJJM/story01.htm

Wednesday, 31 October 2018

प्रियंका चोपड़ा ने नहीं निक जोनस ने की थी इस रिश्ते की पहल

READ MORE

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘मैं ऐसे शख्स से शादी करना चाहती थी, जो मेरे काम की कद्र करें साथ और सभी की इज्जत करे. इसके साथ ही प्रियंका ने आगे कहा कि मैं ऐसे शख्स को अपने जीवन में चाहती थी जो अपने साथ-साथ हर किसी के काम की इज्जत करे. ये सब खूबी देखकर मैने निक जोनास का हाथ थाम लिया.