Monday, 10 December 2018

OnePlus के अगले फ्लैगशिप फोन में होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर


READ MORE

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन टेक्नोलॉजी समिट 2018 में OnePlus ने जानकारी दी कि उसका अगला फ्लैगशिप फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आने वाले शुरुआती हैंडसेट में से एक होगा। इवेंट में कंपनी के सीईओ पीटा लाउ ने ऐलान किया कि OnePlus व्यवसायिक तौर पर दुनिया का पहला 5जी स्मार्टफोन लाएगी जो 2019 में यूनाइटेड किंगडम के EE कैरियर नेटवर्क पर चलेगा। याद रहे कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर को एक दिन पहले ही लॉन्च किया गया था। यह बेहतर एआई इंजन और 5जी मॉडम के साथ आता है।2019 में लॉन्च होने वाला OnePlus का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन नए स्नैपड्रगैन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा। कंपनी ने जोर देकर कहा है कि वह मार्केट में इस प्रोसेसर के साथ सबसे पहला फोन लाएगी। गौर करने वाली बात है कि जल्द ही लॉन्च होने वाले में Sony Xperia XZ4 में भी स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने को लेकर सुर्खियों का बाज़ार गर्म है।


अमेरिका जैसे मार्केट में तो Samsung Galaxy S10 सीरीज़ के हैंडसेट भी स्नैपड्रैगन के लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। ऐसे में यह देखना बेहद ही रोचक रहेगा कि कौन सा स्मार्टफोन सबसे पहले इस प्रोसेसर के साथ आता है।


पीट लाउ ने समिट में कहा, “OnePlus सिर्फ फ्लैगशिप स्मार्टफोन बनाती है। ऐसे में हमारे से लिए सर्वश्रेष्ठ और एक मात्र विकल्प स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर ही है। हम इसकी पावरफुल परफॉर्मेंस और 5जी क्षमता को लेकर बेहद ही उत्साहित हैं। OnePlus भविष्य में भी अपने यूज़र को सर्वश्रेष्ठ टेक्नोलॉजी और बेहतरीन यूज़र एक्सपीरियंस देती रहेगी।”


5जी डिवाइस की बात करते हुए उन्होंने कहा कि कंपनी दुनिया का पहला व्यवसायिक 5जी स्मार्टफोन भी लाएगी। इससे पहले कंपनी ने इशारा दिया था कि उसका 5जी फोन वनप्लस 6टी का अपग्रेड नहीं होगा। इस फोन को अलग ब्रांड के तहत लाया जाएगा। ऐसे में पीट लाउ के ताज़ा बयान से बहुत कुछ साफ नहीं हो पाया है।

Oppo A3s का किफायती वेरिएंट हुआ और सस्ता


READ MORE

Oppo A3s स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास एक शानदार मौका है। ओप्पो ए3एस के दाम में कटौती कर दी गई है। इस साल जुलाई में लॉन्च हुए Oppo A3s के 2 जीबी वेरिएंट को अब 8,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। याद करा दें कि,पिछले महीने ओप्पो ए3एस के 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में भी 1,000 रुपये की कटौती की गई थी। Oppo A3s के 2 जीबी वेरिएंट की कीमत में कटौती की जानकारी मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके दी है।हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने इस साल जुलाई में Oppo A3s के 2 जीबी वेरिएंट को 10,990 रुपये में भारतीय बाजार में उतारा था। याद करा दें कि, अक्टूबर में ओप्पो ए3एस के 2 जीबी और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कटौती की गई थी। 10,990 रुपये में लॉन्च किए गए Oppo A3s स्मार्टफोन को 9,990 रुपये में बेचा जा रहा था। मुंबई के जान-माने विक्रेता महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके बताया है कि ओप्पो ए3एस अब 8,990 रुपये में बेचा जाएगा। यानी 2 जीबी वेरिएंट की कीमत में पूरे 1,000 रुपये की कटौती हुई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर ओप्पो ए3एस का 2 जीबी वेरिएंट नई कीमत पर बेचा जा रहा है।
 


Oppo A3s स्पेसिफिकेशन


डुअल सिम ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) ‘सुपर फुल स्क्रीन’ डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 2/ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।


ओप्पो के इस फोन की स्टोरेज 16/ 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.2×75.6×8.2 मिलीमीटर है।

Nokia 8.1 को आज भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद, यह हो सकती है कीमत


READ MORE

Nokia X7 के ग्लोबल वेरिएंट Nokia 8.1 को आज भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली HMD Global ने बीते महीने ही सोमवार शाम साढ़े पांच बजे एक इवेंट आयोजित करने की जानकारी दी थी। बीते महीने दुबई में लॉन्च किए जाने के बाद से ही Nokia 8.1 को भारत में पेश किए जाने की संभावनाएं बढ़ गई थीं। अहम खासियतों की बात करें तो Nokia 8.1 में 6.18 इंच का प्योरडिस्प्ले, डुअल रियर कैमरा, कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 9.0 पाई और 3500 एमएएच की बैटरी है। नोकिया ब्रांड का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, इसका मतलब स्मार्टफोन को नियमित रूप से सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है। गैजेट्स 360 आपको नोकिया 8.1 के लॉन्च इवेंट से पल-पल की जानकारी पहुंचाता रहेगा।
 


Nokia 8.1 की भारत में कीमत (अनुमानित)


भारत में Nokia 8.1 की कीमत यूरोपीय और मध्य एशियाई मार्केट वाले दाम के आसपास रहने की उम्मीद है। बता दें कि इन मार्केट में नोकिया 8.1 को 399 यूरो (करीब 31,900 रुपये) में बेचा जाएगा। चीनी मार्केट में Nokia X7 की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को बेचा जाता है। इस फोन का 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 21,200 रुपये) में उपलब्ध है। नोकिया एक्स7 का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत है 2,499 चीनी युआन (करीब 26,500 रुपये)।भारत में इस स्मार्टफोन की बिक्री दिसंबर में ही शुरू होने की उम्मीद है। Nokia 8.1 को ब्लू/ सिल्वर, स्टील/ कॉपर और आइरन/ स्टील डुअल टोन कलर में पेश किया गया था।
 


Nokia 8.1 स्पेसिफिकेशन


डुअल सिम Nokia 8.1 स्टॉक एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। यानी नियमित तौर पर फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की गारंटी है। स्मार्टफोन में 6.18 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2244 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह 81.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आएगा। Nokia 8.1 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं।


Nokia 8.1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह कार्ल ज़ाइस ऑप्टिक्स के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेकेंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस लेंस है जिसका काम डेप्थ आंकना है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का फिक्स्ड फोकस लेंस दिया गया है। कंपनी ने इस फोन में बोथी फीचर होने की बात की है। इसकी मदद से यूज़र एक साथ फ्रंट और रियर कैमरे से तस्वीरें ले पाएंगे। इस फॉर्मेट में वीडियो रिकॉर्ड करना भी संभव होगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप से यूज़र बोकेह इफेक्ट वाले पोर्ट्रेट शॉट बना पाएंगे।


नोकिया 8.1 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 400 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, वीओवाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। यह टू टोन डिजाइन के साथ आता है। इसे 6000 सीरीज़ एल्यूमिनियम से बनाया गया है।


Nokia 8.1 की बैटरी 3,500 एमएएच की है। इसके बारे में 22 घंटे तक के टॉक टाइम, 24 दिनों तक के स्टैंडबाय टाइम और 11 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। कंपनी ने फोन में 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग होने का दावा किया है। इसका डाइमेंशन 154.8×75.76×7.97 मिलीमीटर है और वज़न 178 ग्राम।

Sunday, 9 December 2018

Honor 8C की बिक्री आज से, इन लॉन्च ऑफर्स के साथ बिकेगा


READ MORE

हुवावे के सब-ब्रांड हॉनर के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन Honor 8C की बिक्री आज भारत में पहली बार होगी। याद रहे कि सबसे पहले चीन में लॉन्च किए जाने के बाद Honor 8C को बीते महीने के आखिर में भारत में पेश किया गया था। Honor 8C बजट स्मार्टफोन में ट्रेडिशनल नॉच वाला 19:9 डिस्प्ले पैनल है। इसमें नए स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर भी है जो फ्रंट कैमरे के साथ एआई को इस्तेमाल में लाता है। हॉनर 8सी स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया और हॉनर स्टोर पर मिलेगा।
 


Honor 8C की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर


Honor 8C के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसका 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट ऑरोरा ब्लू, मैजिक नाइट ब्लैक, प्लेटिनम गोल्ड और नेब्यूला पर्पल रंग में उपलब्ध होंगे। यह फोन Amazon India और HiHonor Store पर उपलब्ध होगा।लॉन्च ऑफर की बात करें तो Honor 8C रिलायंस जियो की ओर से 4,450 रुपये ‘डिजिटल लाइफ बेनिफेट्स’ के साथ आएगा। रिलायंस जियो की ओर से 100 जीबी 4जी डेटा मिलेगा। खरीदारी के लिए आईसीआईसीआई क्रेडिट और डेबिट कार्ड ईएमआई विकल्प चुनने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।


(पढ़ें: हॉनर 8सी का रिव्यू)
 


Honor 8C स्पेसिफिकेशन


डुअल-सिम हॉनर 8सी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित ईएमयूआई 8.2 पर चलेगा। इसमें 6.26 इंच का एचडी+ (720×1520 पिक्सल) टीएफटी एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रफ्तार देने के लिए मौज़ूद हैं 4 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।


अब बात कैमरा सेटअप की। Honor 8C में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का एफ/2.4 अपर्चर वाला ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया गया है। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है। दोनों ही कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश से लैस हैं। फोन में जान फूंकने का काम करती है 4000 एमएएच की बैटरी।


Honor 8C के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन का डाइमेंशन 158.72×75.94×7.98 मिलीमीटर है और वज़न 167.2 ग्राम।

Samsung Galaxy A8s आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम


READ MORE

Samsung Galaxy A8s आज होगा लॉन्च, ऐसे देखें लाइव स्ट्रीम Samsung Galaxy A8s को आज लॉन्च किया जाएगा। यह फोन चीन में लॉन्च होगा। दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung Galaxy A8s के लॉन्च इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगी। यह स्मार्टफोन इनफिनिटी ओ डिस्प्ले के साथ आने वाला कंपनी का पहला फोन हो सकता है। यह Samsung द्वारा बीते महीने लॉन्च किए गए कई किस्म के डिस्प्ले में से एक है। कंपनी अपने वीबो पेज पर Samsung Galaxy A8s के लॉन्च के संबंध में टीज़र ज़ारी करती रही है। फोन के नाम का खुलासा पहले ही कर दिया गया था और डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए छेद का भी खुलासा हो चुका है।
 

Samsung Galaxy A8s लाइव स्ट्रीम


Samsung ने रविवार को अपने Weibo पेज पर एक पोस्ट के ज़रिए Galaxy A8s के लॉन्च का वक्त का खुलासा किया था। इस पोस्ट में लाइव स्ट्रीम का भी ब्योरा मौज़ूद था। Samsung Galaxy A8s को भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे पेश किया जाएगा।
 


Samsung Galaxy A8s स्पेसिफिकेशन (अनुमानित)


पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A8s में फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन वाला 6.39 इंच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 होगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए जा सकते हैं। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी मिलेगी। फोन में माइक्रो-यूएसबी की जगह यूएसबी टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल किया जाएगा।  Samsung Galaxy A8s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। फोन में 24 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल और 10 मेगापिक्सल के तीन सेंसर होंगे। सेल्फी के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा जिसे डिस्प्ले पर मौजूद अनोखे होल में जगह मिलेगी। पता चला है कि होल का साइज 6.7 मिलीमीटर होगा। फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.11×74.88×7.38 मिलीमीटर हो सकती है।


 


Samsung Galaxy A8sसैमसंग Samsung Galaxy A8s

सैमसंग Samsung Galaxy A8s


  • मुख्य स्पेसिफिकेशन

  • ख़बरें


लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें।

Xiaomi Poco F1 की कीमत हुई कम, जानें नया दाम


READ MORE

बीते महीने ही Xiaomi ने ऐलान किया था कि कंपनी 700,000 लाख Poco F1 स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है। सफलता का जश्न मनाने के लिए कंपनी ने शाओमी पोको एफ1 की कीमत अस्थाई तौर पर 4,000 रुपये तक कम कर दी थी। अब शाओमी ने अपने Poco F1 के सभी वेरिएंट की कीमत 1,000 रुपये स्थाई तौर पर कम करने का ऐलान किया है। इसका मतलब है कि Xiaomi Poco F1 हैंडसेट मार्केट में 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा। अहम खासियतों की बात करें तो शाओमी का यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी, 6.18 इंच डिस्प्ले और 12 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ आता है।Xiaomi ने ट्वीट करके Poco F1 की कीमत स्थाई तौर पर कम करने की जानकारी दी। Poco F1 का 64 जीबी वेरिएंट अब 20,999 रुपये के बजाय 19,999 रुपये में मिलेगा। इसी तरह से 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये (पुरानी कीमत 23,999 रुपये) हो गई है। इस फोन का 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 28,999 रुपये की जगह 27,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके अलावा Xiaomi Poco F1 का आर्मर्ड एडिशन अब 29,999 रुपये की जगह 28,999 रुपये में लिस्ट है। यह स्मार्टफोन नई कीमत में Mi.com और Flipkart पर बिकना शुरू हो गया है। बता दें कि शाओमी का यह फोन रोसो रेड, स्टील ब्लू और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में मिलता है।
 


Xiaomi Poco F1 स्पेसिफिकेशन


डुअल-सिम Xiaomi Poco F1 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसे बाद में एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित MIUI 10 का अपडेट मिल गया। Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह Poco F1 के लिए मीयूआई का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न इस्तेमाल में ला रही है। इंटरफेस में थोड़े बदलाव किए गए हैं। पोको लॉन्चर स्टॉक एंड्रॉयड यूआई जैसा लगता है। थर्ड पार्टी ऐप आइकन के लिए भी सपोर्ट है।


Poco F1 में 6.18 इंच का डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम दिए गए हैं।


कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Poco F1 के पिछले हिस्से पर दो कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है। इसी सेंसर का इस्तेमाल शाओमी के Mi 8 और Mi Mix 2s जैसे फ्लैगशिप फोन में हुआ है। दूसरा 5 मेगापिक्सल का सैमसंग का डेप्थ सेंसर है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है जो एचडीआर और एआई ब्यूटी फीचर से लैस है। फोन में इंफ्रारेड लाइट है जो फेस अनलॉक फीचर में काम आता है। Xiaomi ने बताया कि एआई कैमरे को भारत के लिए ट्यून किया गया है और इसमें सीन रिकग्निशन फीचर भी है। कंपनी ने डायरेक एचडी साउंड सपोर्ट होने की बात की है।


Poco F1 की इनबिल्ट स्टोरेज के तीन विकल्प हैं- 64 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी। हाइब्रिड सिम स्लॉट की मदद से यूज़र स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी+, वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। गौर करने वाली बात है कि फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3 को सपोर्ट करती है।

जब एक्टिंग की वजह से टूटने वाली थी अशोक कुमार की शादी


READ MORE

बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में देने वाले अशोक कुमार को हिंदी फिल्म जगत का पहला सुपरस्टार कहा जाता है. फिल्म इंडस्ट्री में लोग प्यार से उन्हें दादामुनि कहते थे. दादामुनि ने एक्टिंग में एक मुकाम हासिल किया. लेकिन उनके पिता उनके लिए कुछ और चाहते थे. अशोक कुमार के पिता पेशे से वकील थे. वह चाहते थे कि अशोक कुमार आगे चल कर उन्हीं के पेशे को अपनाएं. लेकिन अशोक कुमार को फिल्मों में काम करने का ऐसा शौक चढ़ा कि उन्होंने अपनी वकालत की पढ़ाई छोड़ दी और ​फिल्मों में काम करने का फैसला कर लिया.एक बार अशोक कुमार अपनी बहन के घर मुंबई गए हुए थे, वहां पर उन्होंने अपनी बहन के पति से कहा कि उन्हें मुंबई में ही कोई काम दिला दें. जल्द ही उन्हें मुंबई में एक टेक्नीशियन की नौकरी मिल गई. यानी उनकी पहली नौकरी एक अभिनेता के तौर पर नहीं टेक्नीशियन के रूप में शुरू हुई. बहुत कम लोगों को पता होगा कि अशोक कुमार पहले डायरेक्टर बनना चाहते थे. क्योंकि उन दिनों एक्टिंग को अच्छी नजर से नहीं देखा जाता था.


कहा जाता है कि जब अशोक के हीरो बनने की खबर उनके घर खंडवा पहुंची तो तहलका मच गया था. यहां तक कि उनकी तय शादी टूटने की कगार पर आ गई. अशोक कुमार के पिता उनके एक्टर बनने की बात से बहुत नाराज थे और वह चाहते थे कि अशोक एक्टिंग छोड़ दें. यही बात बताने के लिए अशोक हिमांशु राय के पास गए और उन्हें अपनी नौकरी के कागज दिखाए और कहा पिता जी भी आए हैं और उनसे बात करना चाहते हैं.


फिर अशोक कुमार के पिता ने हिमांशु राय से बात की. थोड़ी देर बाद अशोक के पिता उनके पास गए और कहा, हिमांशु कहते हैं कि अगर तुम ये काम करोगे तो बहुत नाम करोगे, तो मुझे लगता है तुम्हें यही करना चाहिए. हिमांशु राय के साथ अशोक कुमार की पहली फिल्म ‘जीवन नैया’ थी. अशोक डायरेक्टर हिमांशु राय के बॉम्बे टॉकीज में बतौर लैब असिस्टेंट काम करते थे.यह भी पढ़ें:


जब पाकिस्तान में चिल्लाए थे धर्मेन्द्र -कुत्ते मैं तेरा खून पी जाऊंगा!