Monday, 10 December 2018

Election Results 2018: मध्य प्रदेश के नतीजे यहां देखें सबसे पहले

READ MORE

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh Election Result) विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान किया गया, जिसके नतीजे कल यानी 11 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. नतीजों के रुझान सुबह 8 बजे से आने शुरू हो जाएंगे, जिसके सबसे पहले व सबसे तेज अपडेट आजतक वेबसाइट (aajtak.in ) पर उपलब्ध रहेंगे. राज्य में 65.5% मतदान हुआ है.

राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों के नतीजे आने हैं. काउंटिंग से पहले एग्जिट पोल ने सभी की धड़कनें बढ़ा दी हैं. एग्जिट पोल के ज्यादातर नतीजे सत्ता परिवर्तन की ओर इशारा कर रहे हैं. हालांकि, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद को सबसे बड़ा सर्वेयर बताते हुए चौथी बार जीत के दावे कर रहे हैं.

अब सवाल ये है कि बीजेपी इतिहास रचते हुए चौथी बार शिवराज सिंह के नेतृत्व में सत्ता में वापसी करेगी? क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह का विजयी था और आगे बढ़ेगा या कांग्रेस उस पर ब्रेक लगाएगी? अगर कांग्रेस को जीत मिलती है तो सूबे की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया को मिलेगी या वरिष्ठ नेता कमलनाथ पर राहुल गांधी भरोसा करेंगे?

इन तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए आपको 11 दिसंबर की सुबह जल्दी नींद से जगना होगा और देश की नंबर वन न्यूज वेबसाइट aajtak.in पर आना होगा.

aajtak.in पर आते ही आपको मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम समेत राजस्थान की सभी सीटों से जुड़े अपडेट मिलेंगे. मध्य प्रदेश चुनाव के रिजल्ट आपको  Madhya Pradesh Election Results Live Updates हेडलाइन से चलने वाले लाइव ब्लॉग पर मिलेंगे.

सभी 230 सीटों के रिजल्ट (When and Where to Watch Live Election Coverage Online)

अगर आपको पूरे राज्य के साथ अलग-अलग सीट के नतीजे भी देखने हैं तो उसके लिए आपको aajtak.in पर जाकर विधानसभा चुनाव 2018 क्लिक करना होगा और वहां मध्य प्रदेश के पेज पर जाना होगा, जहां आपको हर सीट से जुड़ी अलग-अलग खबरें मिलेंगी.

अगर आप सीधे किसी सीट का रिजल्ट जानना चाहते हैं तो ये भी आपके लिए आसान होगा. उदाहरण के तौर पर अगर आपको बुधनी सीट का रिजल्ट जानना है तो उसके लिए  Madhya Pradesh assembly election budhni seat results 2018 लिखें या हिंदी में मध्य प्रदेश चुनाव रिजल्ट: बुधनी सीट के नतीजे टाइप करें. इस कॉपी में आपको उस सीट से जुड़े सभी समीकरण और जानकारी व इतिहास मिलेगा.

मोबाइल पर कैसे देखें रिजल्ट (How To Check Assembly Election Results on Mobile)

अगर आप ऑफिस में नहीं हैं और डेस्कटॉप पर हमारी वेबसाइट नहीं देख सकते हैं तो मध्य प्रदेश के रिजल्ट देखने के लिए आपको अपने मोबाइल का इस्तेमाल करना होगा. मोबाइल पर aajtak.in पर जाकर भी आपको रिजल्ट मिल सकते हैं. इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि चुनाव की बड़ी पिक्चर का आपको अलर्ट मिलता रहे तो इसके लिए तुरंत अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से AajTak का न्यूज ऐप डाउनलोड कीजिए. ऐसा करने से आपको हम महत्वपूर्ण जानकारी के नोटिफिकेशन मिलते रहेंगे और अपना काम करने के साथ-साथ चुनावी नतीजे भी देख सकेंगे.

टीवी पर कैसे देखें लाइव रिजल्ट (When and Where to Watch Live Election Coverage on TV)

वेबसाइट पर खबरों का विश्लेषण और आंकड़ें पढ़ने के साथ-साथ अगर आप आजतक के मशहूर एंकर अंजना ओम कश्यप, रोहिता सरदाना, श्वेता सिंह और सईद अंसारी के साथ हर सीट पर मौजूद रिपोर्टर और विशेषज्ञों का विश्लेषण देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपना टीवी ऑन नहीं करना पड़ेगा. आप  aajtak.in के पेज पर ही लाइव टीवी भी देख सकते हैं. साथ ही यूट्यूब aaj tak live लिखकर भी आप हमारा चैनल लाइव देख सकते हैं.

कोच रवि शास्त्री ने LIVE शो में की 'गंदी बात', फैंस ने उड़ाया मजाक!

READ MORE

एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराने के बाद भले ही टीम इंडिया वाहवाही बटोर रही है लेकिन उसके कोच रवि शास्त्री का एक बार फिर मजाक उड़ाया जा रहा है. दरअसल जीत के बाद रवि शास्त्री ने सुनील गावस्कर के साथ लाइव शो में अजीबोगरीब बयान दे डाला. रवि शास्त्री ने टीम इंडिया की रोमांचक जीत के बाद ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिसे टीवी पर प्रसारित या वेबसाइट पर लिखा नहीं जा सकता है. रवि शास्त्री के इस बयान के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनका लगातार मजाक बना रहे हैं.

आपको बता दें एडिलेड टेस्ट में टीम इंडिया ने जबर्दस्त जीत दर्ज की. एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया ने 31 रनों से जीत दर्ज की. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 323 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में घरेलू टीम 291 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारतीय टीम की जीत में उसके गेंदबाजों का अहम योगदान रहा. बुमराह, शमी और अश्विन को 3-3 विकेट मिले वहीं ईशांत शर्मा को एक कामयाबी मिली. टीम इंडिया ने इस जीत में कई रिकॉर्ड तोड़ डाले.

विराट कोहली किसी भी एशियाई टीम के पहले कप्तान बन गए जिन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच जीता. वहीं भारतीय टीम एक कैलेंडर ईयर में इन तीनों देशों में टेस्ट मैच जीतने वाली पहली एशियाई टीम है. भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला जीता है. वहीं एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने साल 2010 के बाद पहला टेस्ट मैच गंवाया है.

एडिलेड टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 31 रनों से हराने के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ये तो बस शुरुआत है, हम यहां सिर्फ मैच जीतने नहीं बल्कि सीरीज जीतने आए हैं. एडिलेड टेस्ट जीतने के बाद विराट कोहली ने बयान दिया, ‘मुझे अपनी टीम के गेंदबाजों पर फक्र है. हमने सिर्फ 4 गेंदबाजों के साथ 20 विकेट ले डाले, जो कि एक बडी उपलब्धि है. ऐसा हमने पहले नहीं किया है. ये दिखाता है कि अगर बल्लेबाज अच्छा खेल दिखाएंगे तो हम अगले टेस्ट मैच भी जीतेंगे. हम जीत के हकदार थे और हमें जीत मिली.’

IND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलिया में 15 साल बाद पुजारा ने दिलाई द्रविड़ जैसी जीत, BCCI ने यूं किया सलाम

READ MORE

टीम इंडिया ने पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया में टेस्‍ट सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है. जबकि इस जीत के लिए राहुल द्रविड़ के उत्‍तराधिकारी माने जाने वाले चेतेश्‍वर पुजारा को मैन ऑफ द मैच चुना गया है. मजेदार बात ये है कि ये दोनों खिलाड़ी एक बार फिर चर्चा में है.दरअसल, राहुल द्रविड़ की दमखम की वजह से भारत को 15 साल पहले एडिलेड में जीत मिली थी, जिसमें उन्‍होंने पहली पारी में 233 रन और दूसरी पारी नाबाद 72 रन ठोके थे. इस मैच में पहली पारी में 556 रन बनाने वाली ऑस्‍ट्रेलिया दूसरी पारी में 196 रन (अजीत अगरकर 6/41) पर ढेर हो गई थी. जबकि पहली पारी में 523 रन बनाकर ऑस्‍ट्रेलिया को जवाब देने वाली भारतीय ने 233 रन बनाकर जीत हासिल की थी.

खैर, इस बार ऐसा ही कुछ चेतेश्‍वर पुजारा ने किया है. उन्‍होंने पहली पारी में 246 गेंदों का सामना करते हुए सात चौकों और दो छक्‍कों की मदद से 123 रन बनाए तो दूसरी पारी में उनके बल्‍ले से निकले 71 रन. इस पारी के लिए 204 गेंदों का सामना किया और नौ चौके ठोके. यही नहीं, द्रविड़ की वजह से भारत को सीरीज में 1-0 की बढ़त मिली थी और ऐसा ही इस बार हुआ है. हालांकि भारत ने पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया में सीरीज की शुरुआती जीत के साथ की है. इससे पहले वह 11 बार खेली, जिसमें से 9 बार हार मिली तो दो मैच ड्रॉ हुए. यही वजह है कि एडिलेड की जीत के बाद बीसीसीआई ने इन दोनों को आज सलाम करते हुए एक टिवीट किया है.

पहली बार ऑस्‍ट्रेलिया में बने मैन ऑफ द मैच
चेतेश्‍वर पुजारा ने टेस्‍ट क्रिकेट में पांचवीं बार मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता है. वह चार बार एशिया तो एक बार ऑस्‍ट्रेलिया में ऐसा करने में सफल रहे हैं. वैसे वह ऑस्‍ट्रेलिया में मैन ऑफ द मैच अवार्ड हासिल करने वाले 10वें भारतीय हैं. सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक तीन बार ये अवार्ड अपने नाम किया है. जबकि चेतेश्‍वर पुजारा के अलावा राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, इरफान पठान, गुंडप्‍पा विश्‍वनाथ, कपिल देव, रवि शास्‍त्री और के श्रीकांत ने एक-एक बार यह खिताब जीता है. हालांकि इस लिस्‍ट में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्‍गजों का नाम शुमार नहीं है.

चेतेश्‍वर पुजारा

एक और रिकॉर्ड हुआ पुजारा के नाम
इस साल भारत ने साउथ अफ्रीका, इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया में जीत हासिल की है और वह एक कैलेंडर ईयर में इन तीन देशों में जीत दर्ज करने वाली एशिया की पहली टीम बन गई है. लेकिन इन जीतों में पुजारा का सबसे बड़ा हाथ रहा है. जोहानिसबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्‍होंने पहली पारी में 179 गेंदों पर 50 रन बनाए, तो ट्रेंट ब्रिज में 208 गेंदों पर दूसरी पारी में 72 रन ठोके. जबकि एडिलेड में उनके बल्‍ले से 123 (गेंद-246) और 71 (गेंद-204) निकले हैं.

एडिलेड फिर बना कोहली का 'लकी चार्म', अबतक किए हैं ये 5 बड़े कारनामे

READ MORE

• माल्या का जेट, जिसमें थीं सोने की टोटी, बार और गजब की शानोशौकत

माल्या का जेट, जिसमें थीं सोने की टोटी, बार और गजब की शानोशौकत

• वृद्धावस्था और विधवा पेंशन रिलीज मामले में दिल्‍ली सरकार को नोटिस

READ MORE

Delhi

राम मंदिर पर VHP की धर्मसभा: भैयाजी बोले- हम भीख नहीं मांग रहे, देश रामराज्‍य चाहता है

इस सरकारी विभाग में 5200 पदों पर शुरू हो चुकी हैं भर्तियां, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

READ MORE

अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. एमप्लॉई स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानी ईएसआई में 5200 पदों पर भर्तियां चल रही हैं. ये भर्तियां कई पदों जैसे सोशल सिक्योरिटी ऑफिसर, इंश्योरेंस मेडिकल ऑफिसर ग्रेड II, जूनियर इंजीनियर, टीचिंग फैकल्टी, पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कैडर, यूडीसी और स्टेनो के पदों के लिए है.ये भी पढ़ें- बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का मौका, 50 हजार रुपए तक होगी सैलरी

इसके अलावा ईएसआई हॉस्पिटल्स में स्पेशलिस्ट और सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर की कमी को देखते हुए ईएसआई ने फुल-टाइम कॉन्ट्रेक्चुअल स्पेशलिस्ट और सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर की भर्तियों को भी मंजूरी दे दी है.

योग्यता-विभिन्न पदों पर आवेदन करने की शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग है.

ये भी पढ़ें- यूपी पुलिस में 3 हजार से ज्यादा जेल वार्डन के पदों पर वैकेंसी, यहां जानें जरूरी डिटेल्स

आयु सीमा-

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु भी पदों के अनुसार अलग-अलग है. इस लिंक https://www.esic.nic.in/recruitments पर जाकर आप भर्ती से जुड़ी सारी जानकारियां हासिल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस विभाग में निकली हैं भर्तियां

ऐसे करें अप्लाई
इन पदों के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट www.esic.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.

सरकारी नौकरियों की दूसरी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विधानसभा चुनाव 2018: क्यों नहीं ख़त्म हो रहे EVM से जुड़े विवाद ?

READ MORE

सिर्फ 24 घंटे बाद ही देश के पांच राज्यों मध्यप्रदेश,राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि इन चुनावों के दौरान लगातार ईवीएम को लेकर सवाल उठते रहे, एमपी कांग्रेस ने वोटिंग के दौरान और उसके बाद लगातार सामने आई अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे ‘ईवीएम से छेड़छाड़’ के प्रति सतर्क रहें. उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि ‘मोदी के भारत में, ईवीएम के पास रहस्यमयी शक्तियां हैं.’ राहुल ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आज समाप्त हुए चुनावों के बाद सतर्क रहें. मध्यप्रदेश में मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम ने अजीब तरीके से व्यवहार किया, कुछ लोगों ने एक बस चुरा ली और दो दिनों के लिए गायब हो गए! वे एक होटल में ड्रिंक करते पाए गए.” बहरहाल सिर्फ कांग्रेस ही नहीं ही नहीं सपा, बसपा, आप और अन्य विपक्षी दल भी ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते रहे हैं.