Wednesday, 31 October 2018

प्रियंका चोपड़ा ने नहीं निक जोनस ने की थी इस रिश्ते की पहल


READ MORE

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया, ‘मैं ऐसे शख्स से शादी करना चाहती थी, जो मेरे काम की कद्र करें साथ और सभी की इज्जत करे. इसके साथ ही प्रियंका ने आगे कहा कि मैं ऐसे शख्स को अपने जीवन में चाहती थी जो अपने साथ-साथ हर किसी के काम की इज्जत करे. ये सब खूबी देखकर मैने निक जोनास का हाथ थाम लिया.

कौन कहता है कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेहतरीन अभिनय नहीं किया?


READ MORE

ऐश्वर्या राय बच्चन, वो नाम जिसे बॉलीवुड में सुंदरता का पैमाना माना जाता है. ऐश्वर्या आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. साल 1994 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के दम पर कई बार साबित किया है कि वो सिर्फ चेहरे से नहीं, अपने अभिनय से भी दिल जीतना जानती हैं. आगे देखिए ऐश्वर्या के वो रोल जिन्होंने साबित किया कि उनसे बेहतर होना मुश्किल ही है

सपना चौधरी का गाना नहीं इस बार आ रही है उनकी फिल्म, पोस्टर देखा आपने?


READ MORE

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं. उनकी पहली फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ का मोशन पोस्ट रिलीज कर दिया गया है. इस पोस्टर में सपना के अलावा विक्रांत यादव, जुबेर के खान और अंजू जाधव नजर आ रही हैं. सपना की ये पहली हिंदी फिल्म है. उम्मीद है कि इसके बाद सपना दूसरी भाषाओं में भी काम करती नजर आएंगी.

KBC में अमिताभ इतने पैसे नहीं देते जितने की प्रिंयका ने जूलरी पहन ली


READ MORE

प्रियंका की इस डिजाइनर जूलरी की कीमत इतनी थी कि इतने पैसों में तो आप वर्ल्ड टूर, लग्जरी गाड़ी और ना जाने क्या-क्या कर सकते हैं. प्रियंका की ये जूलरी लंदन के टिफैनी स्टोर से खरीदी गई.

Air Pollution: ये पांच फूड्स आपको बचाएंगे जहरीली हवा के असर से


READ MORE

हाल ही में वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओर) का वायु प्रदूषण को लेकर खुलासा चौंकाने वाला है, जिसके अनुसार साल 2016 में एक लाख से भी ज्यादा बच्चों की जहरीली हवा में सांस लेने की वजह से मौत हो गई. पर्यावरण पर काम कर रही कई सरकारी और गैर सरकारी संस्थाएं भी इससे मिलते-जुलते आंकड़े देती हैं. एयर प्यूरिफायर मास्क लगाना जहां इसका अस्थायी इलाज है, वहीं पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कोशिशें इसका स्थायी लेकिन लंबा वक्त मांगने वाला तरीका है. पर्यावरण का ख्याल रखते हुए अपनी सेहत का ध्यान रखना भी मध्यमार्ग हो सकता है. मिसाल के तौर पर कई ऐसी फल-सब्जियां हैं, रोजाना जिन्हें खाना जहरीली हवा के असर से काफी हद तक बचा सकता है.

बडगाम में दो आतंकियों की मौत के बाद भड़की हिंसा, स्‍थानीय लोगों ने फेंके पत्‍थर


READ MORE
 <figure><a href="javascript:void(0)" data-videosrc="https://videotv18online.akamaized.net/ibn7/flvstore/10_2018/31-10-2018/statue_on_unity_news18.mp4" data-cat="देश" data-catslug="/nation/" data-videohls="" data-title="पीएम ने पटेल की प्रतिमा राष्ट्र को समर्पित की, बोले- यह देश की इंजीनियरिंग का उदाहरण" data-id="1568372" data-image="https://images.hindi.news18.com/ibnkhabar/uploads/2018/10/narendra-modi-3.jpg" data-update="October 31, 2018 10:00 PM IST" data-weburl="https://hindi.news18.com/news/nation/prime-minister-narendra-modi-dedicated-the-statue-of-sardar-patel-to-the-nation-1568372.html"><img src="https://www.rsoftsolution.co.in/CDN/wp-content/uploads/2018/khabar/9fe72_narendra-modi-3.jpg"/></a>
<span class="play"/>
</figure><h6>देश</h6>
<a href="javascript:void(0)" data-videosrc="https://videotv18online.akamaized.net/ibn7/flvstore/10_2018/31-10-2018/statue_on_unity_news18.mp4" data-cat="देश" data-catslug="/nation/" data-videohls="" data-title="पीएम ने पटेल की प्रतिमा राष्ट्र को समर्पित की, बोले- यह देश की इंजीनियरिंग का उदाहरण" data-id="1568372" data-image="https://images.hindi.news18.com/ibnkhabar/uploads/2018/10/narendra-modi-3.jpg" data-update="October 31, 2018 10:00 PM IST" data-weburl="https://hindi.news18.com/news/nation/prime-minister-narendra-modi-dedicated-the-statue-of-sardar-patel-to-the-nation-1568372.html">पीएम ने पटेल की प्रतिमा राष्ट्र को समर्पित की, बोले- यह देश की इंजीनियरिंग का उदाहरण</a>

HPBOSE SOS Result 2018: ओपन स्कूल का रिजल्ट जारी, hpbose.org पर करें चेक


READ MORE

HPBOSE SOS Result 2018: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने सितंबर में हुए स्टेट ओपन स्कूल के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. बोर्ड ने आठवीं, दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के नतीजों का ऐलान किया है. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.ये भी पढ़ें- नवोदय विद्यालय में कराना चाहते हैं अपने बच्चे का एडमिशन तो यहां जानें सारे डिटेल्स


ऐसे चेक करें HPBOSE SOS Result 2018
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.– होमपेज पर जाकर Results के टैब पर क्लिक करें.
– जिस क्लास का रिजल्ट आप चेक करना चाहते हैं उसके लिंक पर आप क्लिक करें.
– अपना रोल नंबर एंटर करके Search पर क्लिक करें.


– अपना रिजल्ट डाउनलोड करें. आप चाहें तो इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं.
– डायरेक्ट लिंक http://hpbose.org/Result.aspx


ये भी पढ़ें- अगले साल देने वाले हैं CBSE का बोर्ड एग्जाम तो देख लें ऐसा आएगा पेपर


बता दें इस साल सितंबर में ये परीक्षाएं हुई थीं. इस साल 8वीं में 56.12 फीसदी, 10वीं में 50 फीसदी और 12वीं में 42 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. जो स्टूडेंट्स रिवैल्यूएशन कराना चाहते हैं वे 400 रुपए फीस देकर 14 नवंबर तक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. रिवैल्यूएशन संबंधी जानकारी के लिए स्टूडेंट्स 01892-242199(8वीं और 10वीं के स्टूडेंट्स) और 01892-242152(12वीं के स्टूडेंट्स) इन नंबरों पर फोन कर सकते हैं.


एजुकेशन से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

UPTET Admit Card 2018: ये रहा यूपी टेट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक


READ MORE

UPTET Admit Card 2018: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने यूपीटेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.ये भी पढ़ें- UPTET Admit Card 2018: आज दोपहर 2 बजे के बाद जारी होगा यूपीटेट का एडमिट कार्ड


ऐसे डाउनलोड करें UPTET Admit Card 2018
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाएं.– होमपेज पर जाकर UPTET के लिंक पर क्लिक करें.
– यहां आपको नोटिफिकेशन, एप्लीकेशन और दूसरे लिंक्स मिलेंगे.
– आप ‘download admit card’ के लिंक पर क्लिक करें.


– मांगे गए जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
– अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें.
डायरेक्ट लिंक- http://upbasiceduboard.gov.in/TET_AdmitCard/registered.aspx?a=g


ये भी पढ़ें- UPTET 2018: आवेदन में अभी भी आ रही हैं दिक्कतें, क्या बढ़ेगी अप्लाई करने की लास्ट डेट!


बता दें, उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड 18 नवंबर को यूपीटेट की परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित करवाएगा. करीब 17.80 लाख कैंडिडेट्स यूपीटेट 2018 की परीक्षा में शामिल होंगे. बोर्ड में कैंडिडेट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है. अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आपको किसी तरह की समस्या आए तो आप 0532-2466761 और 0532-2466769 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपनी समस्या ईमेल से भी भेज सकते है. अपनी समस्या लिखकर uptethelpline@gmail.com इस मेल आईडी पर भेज दें.


सरकारी नौकरियों की दूसरी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO: सिर्फ 35 रुपए में ऐसे घर बैठे बनाएं पॉल्यूशन मास्क


READ MORE

दीवाली से पहले ही दिल्ली समेत देश के कई दूसरे शहर खतरनाक वायु प्रदूषण की चपेट में हैं. जानकारों के मुताबिक दीवाली के बाद ये प्रदूषण और घातक रूप अख्तियार कर लेगा। इससे निपटने के लिए कागजों में आदेश पर आदेश जारी हो रहे हैं, लेकिन ग्राउंड पर इनका कोई असर नजर नहीं आ रहा. प्रदूषण की जड़ें खोजकर उन्हें काटने की कोशिश नजर नहीं आ रही. स्मॉग के चलते दिल्ली सरकार ने हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की है. आपको बता दें कि एयर पॉल्यूशन सिर्फ दिल्ली की ही दिक्कत नहीं है, वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक टॉप-20 प्रदूषित शहरों में से 9 भारतीय हैं.ऐसी सिचुएशन में एयर-पॉल्यूशन मास्क आपकी सबसे बड़ी जरूरत है. दिक्कत ये है कि स्मॉग से बचने के लिए काम आने वाले कार्बन लेयर्ड मास्क की कीमत 600 से लेकर 2000 रुपए के बीच है. News18Hindi आपको बता रहा है कि घर में ही कार्बन लेयर्ड मास्क कैसे बनाएं. इसे बनाना न सिर्फ आसन है बल्कि बेहद सस्ता भी है…


क्या-क्या चाहिए
एक कपड़ा- रुमाल या बैंडना (20 रुपए) चारकोल टैबलेट (1 रुपए/गोली मेडिकल स्टोर से मिल जाएगी)
कैंची और स्टेपलर (सबके घर पर होता है)
वेट और ड्राई टिशु पेपर (10 रुपए)


गम ट्यूब (सबके घर पर होती है)


कैसे बनाना है?
सबसे पहले बैंडना या रूमाल लें और उसे फोल्ड कर लें. इसके बाद चारकोल की 5 गोलियां लें और इन्हें बारीक-बारीक पीस लें. ध्यान रहे कि टैबलेट खरीदते हुए पढ़ लें कि वो एक्टिवेटेड चारकोल है या नहीं.


इसके बाद एक वेट टिशु पेपर लें और बारीक पिसे चारकोल को इस पर अच्छी तरह फैला लें. वेट टिशु होने के चलते चारकोल इस पर चिपक जाएगा. इसके बाद वेट टिशु को भी फोल्ड कर लें. अब एक ड्राई टिशु पेपर लें और वेट टिशु पेपर को इसमें अच्छे से रैप कर लें. आप इसे चिपका भी सकते हैं या फिर स्टेपल भी कर सकते हैं. स्टेपल करने के बाद आपका कार्बन फ़िल्टर तैयार हो जाएगा.


अब फोल्ड किया हुआ बैंडना या रुमाल लें और उसके अन्दर इसे स्टेपल कर लें. पहनते हुए फ़िल्टर को नाक की तरफ रखें. सिर्फ 35 रुपए खर्च कर आपका एयर-पॉल्यूशन मास्क तैयार हैं.


एक और आसान तरीका
काफी सारे ऐसे लोग भी होंगे जिन्होंने स्मॉग के डर से एंटीडस्ट मास्क खरीद लिया है लेकिन सच तो ये है कि ये स्मॉग में किसी कम का नहीं है. लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि इसे कैसे एंटी-पॉल्यूशन मास्क में बदल सकते हैं.


ऊपर बताई गई प्रोसेस के मुताबिक कार्बन फ़िल्टर बनाएं. इस बार उसका साइज़ अपने एंटीडस्ट मास्क के मुताबिक रखें. मास्क के साइज़ का ही सूती कपड़ा भी लें. अब मास्क के पीछे कार्बन फ़िल्टर रखें फिर सूती कपड़ा रखें और स्टेपल कर लें. आपका एयर-पॉल्यूशन मास्क तैयार है.


नोट: ये मास्क 10-15 दिन आराम से चल जाएगा. जब टिशु पेपर ब्रेक होने लगे तो स्टेपल पिन को निकालें और नया कार्बन फ़िल्टर बनाकर फिर से इस्तेमाल करें.

बीटेक-एमटेक के छात्रों को ट्यूशन पढ़ाता है 11 साल का ये जीनियस


READ MORE

हैदराबाद में रहने वाला 11 साल का मोहम्मद हसन अली अपने ज्ञान को लेकर सुर्खियों में हैं. सातवीं क्लास में पढ़ने वाला हसन बीटेक और एमटेक के छात्रों को डिजाइनिंग और ड्राफ्टिंग पढ़ाता है.हसन अपने ‘छात्रों’ से इसके लिए कोई फीस नहीं लेता है और 2020 के अंत तक एक हजार इंजीनियर्स को पढ़ाना चाहता है.


समाचार एजेंसी ANI को हसन ने बताया, ‘मैं पिछले 1 साल से पढ़ रहा हूं. मेरे लिए इंटरनेट सीखने का संसाधन है. मैं फीस नहीं लेता, क्योंकि मैं अपने देश के लिए कुछ करना चाहता हूं.’


हसन ने इसके साथ ही बताया, ‘मैं सुबह स्कूल जाता हूं और 3 बजे घर वापस आता हूं. मैं खेलता हूं और अपना होमवर्क करता हूं. इसके बाद शाम 6 बजे तक मैं पढ़ाने के लिए कोचिंग चला जाता हूं.’वहीं खुद से दोगुनी उम्र के छात्रों को इस तरह पढ़ाने का आइडिया कहां से मिला, इस सवाल पर हसन बताते हैं, ‘मैं इंटरनेट पर एक वीडियो देख रहा था, जिसमें बताया जा रहा था कि भारतीय छात्र पढ़ाई के बाद भी विदेश में छोटी-मोटी नौकरियां कर रहे थे. तब मैंने सोचा कि हमारे इंजीनियर एक खास मामले में पिछड़ जाते हैं और वह चीज थी ‘कम्युनिकेशन स्किल’. हमारे यहां के छात्र कम्युनिकेशन में काफी कमजोर रहे हैं इस कारण वह पिछड़ जाते हैं. वहीं मेरा पसंदीदा विषय डिजाइनिंग था तो मैंने इस पर और जोर-शोर से काम शुरू कर दिया.’


हसन से पढ़ने आने वाली छात्रा जी सुषमा बताती हैं, ‘मैं सिविल सॉफ्टवेयर सीखने के लिए पिछले डेढ़ महीने से यहां आ रही हूं. वह हम सबसे छोटा है, लेकिन अच्छी तरह पढ़ाता है. उसकी स्किल अच्छी है और वह बताई चीज़ें समझनी आसान होती है.’


ये भी पढ़ें- रामपाल ने यूं विज्ञान की मदद से तैयार की फरेब की दुनिया

बेंगलुरु को कचरा मुक्त बनाने में नाकाम रहा नगर निगम, लोगों के देर तक सोने को बताई वजह


READ MORE

बंगलुरु की सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने में नाकाम रही बंगलुरु नगर महापालिका (बीबीएमपी) शहर से कचरा हटाने के लिए तय की गई 31 अक्टूबर की डेडलाइन से भी चूक गई है.दरअसल कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिनेश महेश्वरी ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए बीबीएमपी से दिवाली से पहले शहर से कचरा साफ करने को कहा था. हालांकि नगर निकाय ने बुधवार को कोर्ट से शहर को कचरा मुक्त करने के लिए और समय की मांग की है.


नगर निकाय ने अपने बचाव में अदालत से कहा कि कचरा उठाने के लिए बीबीएमपी के ऑटो के इलाके में पहुंचने तक भी कुछ लोग सोए रहते हैं और फिर सड़क किनारे कचरा फेंक देते हैं.


निकाय ने यह भी कहा कि शहर से कचरा हटाने के तमाम उपाय किए जाने बावजूद ऐसी कई जगहें हैं, जहां लोग अब भी कचरा फेंक रहे हैं. हालांकि नागरिक निकाय ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि 95 प्रतिशत शहर साफ किया चुका है और बाकी का कचरा अगले 48 घंटों में साफ कर लिया जाएगा.ये भी पढ़ें: #SerialKillers: उसे मंदिरों में मिलते थे शिकार और पूजापाठ था उसका हथियार


कोर्ट इससे पहले भी लोगों की समस्याओं के निपटारे में निश्क्रियता को लेकर बीबीएमपी की आलोचना कर चुका है. अदालत ने तब बेहद सख्त लहजे में पूछा था कि नगर निकाय को क्यों न भंग कर किया जाए और शहर की परेशानियों को दूर करने के लिए किसी दूसरी एजेंसी को जिम्मा दिया जाए.


ये भी पढ़ें: परशुराम की साज़िश कारगर होती तो एक दिन पहले मारी जातीं गौरी लंकेश


काउंसिल ने हाई कोर्ट से ये भी कहा कि कुछ लोग सफर करते समय भी कचरा सड़क पर फेंकते हैं.
इस पर कोर्ट ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए सरकार पूरे शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए और ऐसे लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाए.


ये भी पढ़ें: PhD के छात्र ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, IISc के शीर्ष वैज्ञानिक को किया गया रिटायर


 


 

NEWS BLOG: जहरीली हुई दिल्ली की हवा, क्रिकेट गंभीर ने हालात के लिए केजरीवाल सरकार को ठहराया ज़िम्मेदार


READ MORE

बडगाम में मुठभेड़ शुरू, सुरक्षाबलों ने घर के अंदर तीन आतंकियों को घेरा


READ MORE
 <figure><a href="void(0)"><img src="https://www.rsoftsolution.co.in/CDN/wp-content/uploads/2018/khabar/8db5d_vlcsnap-3261-06-22-15h58m26s037.png" /></a>
<span class="play" />
</figure><h6>झारखंड</h6>
<a href="void(0)">VIDEO : रामगढ़ में पुलिस-पब्लिक दौड़े साथ, दिया एकता का संदेश</a>

दिल्ली तो ठीक, लेकिन इन शहरों की हवा क्यों हो रही है खराब


READ MORE

सर्दियों की दस्तक के बीच आव-ओ-हवा जहरीली हो चली है. सांस लेने में भी दम घुटने लगा है. देश की राजधानी दिल्ली को लेकर खासा हो-हल्ला हो रहा है. दिल्ली खतरनाक ज़ोन में पहुंच चुकी है. लेकिन हैरत की बात ये है कि यूपी के बागपत, बुलंदशहर और हापुड़ जैसे शहर दिल्ली को भी पीछे छोड़ रहे हैं. ये हाल तब है जब इन शहरों में एग्रीकल्चरल और वन एरिया अच्छा खासा और इंडस्ट्री कम हैं.वाहनों के मामले में भी ये शहर दिल्ली से बहुत पीछे हैं. बावजूद इसके इन शहरों में पीएम 2.5 प्रदूषण का बढ़ता खतरनाक स्तर लोगों को डरा रहा है. पीएम 2.5 ऐसे महीने प्रदूषणकारी कण होते हैं जो हमारी रक्तनलिका में पहुंचकर खतरनाक बीमारियां पैदा करते हैं. हवा में पीएम 2.5 की मौजूदगी का 0-60 तक का स्तर सेहत के लिये सुरक्षित माना जाता है.


यह स्तर 101-200 हो जाने से फेफड़ों तथा दमे की बीमारियों से जूझ रहे लोगों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। वहीं, पीएम 2.5 का स्तर 301-400 के बीच हो जाने पर ऐसी हवा के ज्यादा वक्त तक सम्पर्क में रहने से सांस की गम्भीर बीमारियां हो सकती हैं. सर्दियों के मौसम में हवा की रफ्तार कम हो जाने के चलते ये परेशानी और भी बड़ी हो जाती है.



ये है दिल्ली और उससे सटे शहरों में प्रदूषण का आंकड़ा.

अगर आप और आपके आसपास के लोग खांस रहे हैं. हवा में धुंध या कुछ मैलापन-सा दिख रहा है. सिरदर्द, गले में ख़राश की दिक़्क़त से जूझ रहे हैं या फिर आंखों में कुछ जलन हो रही है तो समझ लिजिए कि आपके शहर की हवा खराब हो चुकी है.


क्यों ये शहर प्रदूषण के मामले में दिल्ली को भी पीछे छोड़ रहे हैं, क्या हैं इसके बड़े कारण इस पर बात की देश के कुछ एक्सपर्ट से.


इसलिए बढ़ रहा है प्रदूषण


यूपी पीसीबी के रिटायर्ड अधिकारी एके तिवारी ने बताया, ”गाड़ियों से निकलने वाला प्रदूषण, ईंट के भट्ठे, घरों में चूल्हा जलाना, फ़ैक्ट्रियों से होने वाला प्रदूषण इन शहरों को भी खतरनाक बना रहा है. सर्दियों के वक़्त हवा में स्थिरता और भारीपन आ जाता है. इस वजह से प्रदूषण ठहर जाता है. दूसरी बड़ी वजह हवा भी है. जब हवा का रुख दिल्ली से हापुड़ और बुलंदशहर की ओर होता है तो दिल्ली का प्रदुषण इन शहरों की ओर शिफ्ट होने लगता है.”


ग्रीन पीस एनजीओ के सुनील दाहिया बताते हैं, “हम दिल्ली को लेकर तो बहुत हो-हल्ला करते हैं लेकिन दिल्ली से सटे शहरों की ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है. यहां अक्टुबर ही नहीं बारिश के वक्त को छोड़कर हर समय हवा खराब रहती है. 270 मीटर ऊंची चिमनी से निकला धुंआ 30 किमी दूर तक जाता है. जबकि बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर और हापुड़ आिद शहर तो दिल्ली से एकदम सटे हुए हैं. ऐसा नहीं है कि हर जगह प्रदूषण बढ़ने के लिए सिर्फ ट्रांसपोर्ट ही जिम्मेदार है.”

खत्म हो सकता है पार्किंग के लिए रोज का सिरदर्द, भारतीय छात्र ने निकाला उपाय


READ MORE

दुनिया के सभी प्रमुख महानगरों की साझा समस्या कार पार्किंग का समाधान भारतीय मूल के एक अमेरिकी छात्र ने गणित के माध्यम से निकालने का प्रयास किया है. छात्र ने कार पार्क करने के लिए जगह तलाश करने के मकसद से एक खास एल्गोरिथम (कलन विधि) विकसित की है.राजस्थान में पिलानी के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में स्नातक सांई निखिल रेड्डी मेट्टुपल्ली, इन दिनों हंट्सविले में अल्बामा विश्वविद्यालय में आगे की पढ़ाई कर रहे हैं. रेड्डी को अपने काम के लिए 2018 के लिए विज्ञान व प्रौद्योगिकी ओपन हाउस प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान मिला था.


विश्वविद्यालय प्रेस रिलीज के अनुसार, सांई का काम बिग डेटा एनेलेटिक्स और सीखने की गहरी तकनीक पर आधारित है. इससे उन वाहन चालकों को आसानी होगी जो अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए खाली जगह की तलाश में रहते हैं.


ये भी पढ़ें: इस स्मार्ट हेलमेट में लगा है एयर प्यूरीफायर, प्रदूषित हवा को करेगा क्लीनबिग डेटा एनेलेटिक्स एक जटिल प्रक्रिया है और इसके जरिये बड़े और विभिन्न आंकड़ों के कई समुच्चयों (सेट्स) का परीक्षण करके छिपे प्रारूपों, अज्ञात संबंधों, बाजार के चलन और ग्राहकों की पसंद के बारे में पता लगाया जाता है.


सांई ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि किसी विशिष्ट दिन दोपहर 11 बजे से एक बजे के बीच छात्रों और फैकल्टी सदस्यों को गाड़ी खड़ी करने की जगह को ढूंढ़ने में खासी परेशानी हो रही हो. ऐसे में उनका समय व ईंधन खराब होता है और प्रदूषण बढ़ता है. इसलिए जब भी कोई पार्किंग के लिए दाखिल हो तो तो उसे जल्द से जल्द खाली जगह मिले, यह बहुत जरूरी है.


सांई को अपनी योजना में मूर्त रूप देने में कंप्यूटर साइंस की असिस्टेंट टीचर विनीता मेनन की मदद लेनी पड़ी.


ये भी पढ़ें: फोन में है ये बैंकिंग ऐप्स तो हो जाएं सावधान, पैसे के साथ डेटा भी हो सकता है चोरी


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/6LYzadxvcMo/story01.htm

सरकार के साथ मिलकर काम करें RBI गवर्नर या इस्तीफा दे दें- स्वदेशी जागरण मंच


READ MORE

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने बुधवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर को सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए वरना वह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं.गौरतलब है कि स्वदेशी जागरण मंच का यह बयान ऐसे समय आया है जब सरकार और आरबीआई के बीच विभिन्न मुद्दों पर तनाव बढ़ रहा है. मंच के सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने मीडिया से कहा, ‘आरबीआई के गवर्नर को सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिये वरना वह इस्तीफा दे सकते हैं.’


ये भी पढे़ं: जेटली की टिप्पणी से RBI-सरकार के बीच बढ़ी दरार, इस्तीफा दे सकते हैं उर्जित पटेलः सूत्र


महाजन ने कहा कि केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर के साथ-साथ अन्य अधिकारियों को सरकार के साथ किसी भी तरह की असहमति होने पर सार्वजनिक तौर पर बोलने से बचना चाहिये. महाजन ने कहा यदि सरकार के साथ किसी मुद्दे पर असहमति है तो उसे सार्वजनिक तौर पर नहीं बल्कि बैंक के निदेशक मंडल में उठाना चाहिये.ये भी पढे़ं: जेटली बोले- जब बैंक बांट रहे थे अंधाधुंध कर्ज, कहीं और देख रहा था RBI


उल्लेखनीय है कि आरबीआई के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने हाल में केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता से संबंधित मुद्दा उठाया था. उन्होंने चेताया कि केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता से छेड़छाड़ विनाशकारी साबित हो सकती है.


 


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/6LYzadxvcMo/story01.htm

लड़की ने किया छेड़खानी का विरोध तो पड़ोसी ने सिर कलम कर दिया


READ MORE

तमिलनाडु में सलेम जिले के एक छोटे गांव में 13 साल की एक लड़की ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसके पड़ोसी ने कथित रूप से उसका सिर कलम कर दिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सलेम जेल में बंद किया गया है. इस सिलसिले में जांच जारी है.यह घटना हाल में सलेम जिले में अत्तूर के निकट एक छोटे से गांव में हुई. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के रिश्तेदारों द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत में उन्होंने आरोपी के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाये हैं.


ये भी पढ़ें: स्कूल जाते छेड़छाड़ हुई तो दौसा में लड़की ने यूं सिखाया सबक


पुलिस ने उन मीडिया खबरों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान था. खबरों के अनुसार किशोरी ने छेड़छाड़ का विरोध किया और अपनी मां को भी इस बारे में बता दिया था.ये भी पढ़ें: छात्राओं ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप


पुलिस ने बताया कि कुमार ने एक दरांती से उसका सिर कलम कर दिया. पीड़िता पास के ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ा करती थी और तीन भाई-बहनों में वह सबसे छोटी थी. उसके मां-बाप मजदूरी करके गुजर-बसर करते हैं.


ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन में लॉ स्टूडेंट से छेड़छाड़


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/6LYzadxvcMo/story01.htm