READ MORE
राहुल गांधी दो दिन के मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं. लोगों को अपनी तरफ खींचने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी न सिर्फ रैलियां कर रहे हैं बल्कि बाहर निकलकर आइसक्रीम भी खा रहे हैं. सोमवार को इंदौर में रोड शो करने के बाद वो इंदौर की सड़कों पर घूमने निकले जहां उन्होंने खुद भी आइसक्रीम खाई और बच्चों को भी खिलाया.राहुल गांधी के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ भी मौजूद थे. राहुल गांधी इंदौर की मशहूर 56 दुकान पर गए जहां उन्होंने खाना खाया और बाद में आइसक्रीम भी खाई. यहां पहुंचकर उन्होंने लोगों को संबोधित किया.
ये भी पढ़ें: राहुल गांधी के दौरे में शामिल नहीं होंगे दिग्विजय सिंह, बताई ये वजह
दो दिन के लिए मध्य प्रदेश के दौरे पर गए राहुल गांधी ने महाकाल के दर्शन के बाद दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने राफेल विमान सहित सीबीआई के डायरेक्टर को हटाए जाने की का भी मुद्दा उठाया.
Watch more such amazing videos on our Insta Stories https://t.co/C0Mr9TzMxd pic.twitter.com/EBpayBGMI9
— Congress (@INCIndia) October 29, 2018
इसके पहले अमित शाह ने भी इंदौर का दौरा किया था. लेकिन उस वक्त ‘अमित शाह वापस जाओ’ के पोस्टर मिलने पर पुलिस काफी सतर्क हो गई थी.
No comments:
Post a Comment