READ MORE
मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों पर 28 नवंबर को वोटिंग होगी, जिसके नतीजे 11 दिसंबर को सामने आएंगे. राज्य में पिछले 15 साल से बीजेपी सत्ता पर काबिज है. हालांकि इस बार कांग्रेस पूरे दम-खम के साथ चुनाव मैदान में जुटी है. यहां शिवराज सरकार को लेकर लोगों में थोड़ी नाराज़गी देखने को मिल रही है, जिसके बदौलत कांग्रेस सत्ता में अपनी वापसी की उम्मीद लगाए बैठे है. हालांकि मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन न करके बीजेपी की मुश्किल थोड़ी कम जरूर की है. (छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें)इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन को लेकर फूंक-फूकंकर कदम उठाती दिख रही हैं. शायद यही वजह है कि दोनों ही पार्टियों ने अभी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है. वहीं मायावती की बहुजन समाज पार्टी अब तक अपने 72 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है और खबर है कि 31 अक्टूबर तक पार्टी बाकि बचे उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी. (राजस्थान विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट देखने के लिए क्लिक करें)
इस बार बीजेपी, कांग्रेस और बसपा गठबंधन के अलावा समाजवादी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी चुनाव मैदान में है. हालांकि मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है.
मध्य प्रदेश में करीब 15 फीसदी मतदाता अनुसूचित जाति-जनजाति से हैं. यहां की कुल 230 सीटों में से 35 सीटें आरक्षित हैं, जिनमें से 29 पर बीजेपी काबिज है. ऐसे में बसपा इन सीटों पर कड़ी टक्कर दे सकती है.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/FcFZ4_mxq5o/story01.htm
No comments:
Post a Comment