READ MORE
दुनिया के सभी प्रमुख महानगरों की साझा समस्या कार पार्किंग का समाधान भारतीय मूल के एक अमेरिकी छात्र ने गणित के माध्यम से निकालने का प्रयास किया है. छात्र ने कार पार्क करने के लिए जगह तलाश करने के मकसद से एक खास एल्गोरिथम (कलन विधि) विकसित की है.राजस्थान में पिलानी के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में स्नातक सांई निखिल रेड्डी मेट्टुपल्ली, इन दिनों हंट्सविले में अल्बामा विश्वविद्यालय में आगे की पढ़ाई कर रहे हैं. रेड्डी को अपने काम के लिए 2018 के लिए विज्ञान व प्रौद्योगिकी ओपन हाउस प्रतिस्पर्धा में दूसरा स्थान मिला था.
विश्वविद्यालय प्रेस रिलीज के अनुसार, सांई का काम बिग डेटा एनेलेटिक्स और सीखने की गहरी तकनीक पर आधारित है. इससे उन वाहन चालकों को आसानी होगी जो अपनी गाड़ी खड़ी करने के लिए खाली जगह की तलाश में रहते हैं.
ये भी पढ़ें: इस स्मार्ट हेलमेट में लगा है एयर प्यूरीफायर, प्रदूषित हवा को करेगा क्लीनबिग डेटा एनेलेटिक्स एक जटिल प्रक्रिया है और इसके जरिये बड़े और विभिन्न आंकड़ों के कई समुच्चयों (सेट्स) का परीक्षण करके छिपे प्रारूपों, अज्ञात संबंधों, बाजार के चलन और ग्राहकों की पसंद के बारे में पता लगाया जाता है.
सांई ने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि किसी विशिष्ट दिन दोपहर 11 बजे से एक बजे के बीच छात्रों और फैकल्टी सदस्यों को गाड़ी खड़ी करने की जगह को ढूंढ़ने में खासी परेशानी हो रही हो. ऐसे में उनका समय व ईंधन खराब होता है और प्रदूषण बढ़ता है. इसलिए जब भी कोई पार्किंग के लिए दाखिल हो तो तो उसे जल्द से जल्द खाली जगह मिले, यह बहुत जरूरी है.
सांई को अपनी योजना में मूर्त रूप देने में कंप्यूटर साइंस की असिस्टेंट टीचर विनीता मेनन की मदद लेनी पड़ी.
ये भी पढ़ें: फोन में है ये बैंकिंग ऐप्स तो हो जाएं सावधान, पैसे के साथ डेटा भी हो सकता है चोरी
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/6LYzadxvcMo/story01.htm
No comments:
Post a Comment