READ MORE
UPTET Admit Card 2018: उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड ने यूपीटेट परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. कैंडिडेट्स उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.ये भी पढ़ें- UPTET Admit Card 2018: आज दोपहर 2 बजे के बाद जारी होगा यूपीटेट का एडमिट कार्ड
ऐसे डाउनलोड करें UPTET Admit Card 2018
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाएं.– होमपेज पर जाकर UPTET के लिंक पर क्लिक करें.
– यहां आपको नोटिफिकेशन, एप्लीकेशन और दूसरे लिंक्स मिलेंगे.
– आप ‘download admit card’ के लिंक पर क्लिक करें.
– मांगे गए जरूरी डिटेल्स भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
– अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें.
डायरेक्ट लिंक- http://upbasiceduboard.gov.in/TET_AdmitCard/registered.aspx?a=g
ये भी पढ़ें- UPTET 2018: आवेदन में अभी भी आ रही हैं दिक्कतें, क्या बढ़ेगी अप्लाई करने की लास्ट डेट!
बता दें, उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड 18 नवंबर को यूपीटेट की परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित करवाएगा. करीब 17.80 लाख कैंडिडेट्स यूपीटेट 2018 की परीक्षा में शामिल होंगे. बोर्ड में कैंडिडेट्स के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया है. अगर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आपको किसी तरह की समस्या आए तो आप 0532-2466761 और 0532-2466769 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपनी समस्या ईमेल से भी भेज सकते है. अपनी समस्या लिखकर uptethelpline@gmail.com इस मेल आईडी पर भेज दें.
No comments:
Post a Comment