Tuesday, 30 October 2018

जम्‍मू-कश्‍मीर के त्राल में आतंकी मुठभेड़ जारी, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा


READ MORE

जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा के त्राल सेक्‍टर में एक बार फिर आतंकियों और भारतीय सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है. दोनों ओर से फायरिंग की आवाज सुनाई दे रही है. भारतीय जवानों ने पूरे इलाके को घेर लिया है. फायरिंग की आवाज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आतंकी दो से तीन की संख्‍या में छुपे हो सकते हैं.जानकारी के अनुसार जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा के त्राल सेक्‍टर में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया. सुरक्षाबलों ने चंकेतार गांव में आतंकियों को घेर लिया है और मुठभेड़ जारी है. फायरिंग की आवाज से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आतंकी दो से तीन की संख्‍या में हो सकते हैं. स्‍थानीय लोगों को हिदायत दी गई है कि वह घरों के अंदर ही रहें. अभी तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है.


इसे भी पढ़ें :-


जम्‍मू-कश्‍मीर के उमर अबाड से आतंकियों के मददगार तीन आतंकी गिरफ्तारJ-K: लुक बदला-दाढ़ी कटाई, फिर भी आतंकियों को चकमा न दे पाया CID अफसर, हत्या


No comments:

Post a Comment