Monday, 29 October 2018

भारतीय सेना ने लिया बदला, पाक सेना के प्रशासनिक मुख्यालय को बनाया निशाना- देखें Video


READ MORE

भारतीय सेना ने पुंछ और झल्लास में हाल ही में हुई गोलाबारी के जवाब में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना के प्रशासनिक मुख्यालय पर निशाना साधा. इस दौरान भारतीय सेना ने पीओके में पाकिस्तानी सेना की कई चौकियों को भी तबाह कर दिया.अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के खुइरत्ता और समानी इलाकों में जवाबी कार्रवाई की.


पाकिस्तानी सेना ने 23 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ब्रिगेड मुख्यालय तथा अन्य भारतीय सैन्य ठिकानों पर गोले दागे थे.


अधिकारियों ने कहा, ‘पुंछ और झल्लास में 23 अक्टूबर को पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी के जवाब में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना के प्रशासनिक मुख्यालय पर गोलीबारी करके कठोर संदेश दिया. वहीं सीमा से सटे गांवों में रहने वाले लोगों ने भी कहा कि धुआं उठता हुआ देखा गया.’ये भी पढ़ें- कश्मीर में सुरक्षाबलों के लिए चुनौती बने पाकिस्तानी स्नाइपर, रणनीति बदल रही है सेना


अधिकारी ने कहा कि पुंछ में गोलाबारी के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कठोर संदेश देते हुए पीओके में सेना के प्रशासनिक मुख्यालय पर निशाना साधा. अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के बार बार भड़काने के बावजूद भारतीय सेना ने पूरा संयम बरता है.




उन्होंने कहा कि सेना ने हजीरा, बांदी गोपालपुर, निकियाल, समानी और खुइरत्ता जैसे पीओके के नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे इलाकों में रहने वाली असैन्य आबादी पर हमले से दूरी बनाई.


अधिकारियों ने कहा कि 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पूरे एलओसी क्षेत्र में भारतीय सेना की सक्रियता से पाकिस्तानी सेना पर दबाव बनाए रखा गया.


Article source: http://khabar.ibnlive.com/news/manoranjan/shruti-hasan-actress-hera-pheri-3-neera-vora-412932.html

No comments:

Post a Comment