Tuesday, 30 October 2018

CBI के अंतरिम निदेशक राव ने संपत्ति खरीद पर दी सफाई, कहा- पत्नी ने दोस्त से लिए थे पैसे


READ MORE

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अंतरिम निदेशक एम नागेश्वर राव और उनकी पत्नी के खिलाफ चल रहे कथित आरोपों पर बयान जारी किया गया है. राव ने अपना व्यक्तिगत जवाब जारी कर प्रॉपर्टी और करोड़ों रुपये के लेनदेन के आरोपों का खंडन किया है.रिपोर्ट के मुताबिक,  एम नागेश्वर राव की पत्नी एम संध्या पर कोलकाता स्थित एक कंपनी से लाखों  रुपये लेने की बात है. मिली जानकारी के अनुसार एंजेला मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड से राव की पत्नी को पैसा दिया गया था.


नागेश्वर राव ने एक प्रेस स्टेटमेंट कर खुद पर लगे आरोपों पर सफाई दी है. उन्होंने पत्नी की ओर से ‘फंड उधार लेने, संपत्तियों की खरीद और साल 2010-11 के बीच गुंटूर में कृषि संपत्तियों की बिक्री’ से जुड़े मुद्दों पर जवाब दिए हैं. उन्होंने कहा है कि मेरे और परिवार के स्वामित्व वाले संपत्ति की जानकारी एनुअल प्रॉपर्टी रिटर्न में दी गई है.


प्रेस स्टेटमेंट में राव ने कहा है कि कुछ ऑनलाइन पोर्टल्स पर मुझसे जुड़ी कुछ रिपोर्ट्स के संबंध में मैं स्प्ष्टीकरण देना चाहता हूं.यह भी पढ़ें:CBI में रार! नंबर-2 राकेश अस्‍थाना की गिरफ्तारी पर रोक


राव ने कहा, ‘साल 2010 में मेरी पत्नी एम संध्या ने प्रवीण अग्रवाल के स्वामित्व वाले मेसर्स एंजेला मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड से 25 लाख रुपए उधार लिया था. प्रवीण लंबे समय से हमारे परिवार के दोस्त हैं. साल 2011 में संध्या ने अपने पुरखों की कृषि योग्य जमीन बेच बेच दी. यह 58.62 लाख रुपये में बिका, जिसे मेसर्स एंजेला मर्केंटाइल प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर कर दिया गया. जिसमें से लोन लिए गए 25 लाख और ब्याज जोड़ कर 41,33, 165 रुपये काटकर साल 2014 में संध्या को लौटा दिए गए.’


राव की ओर से जारी किए गए बयान के अनुसार, इसकी जानकारी संबंधित प्राधिकरणों को दे दी गई थी. राव ने कहा कि मैं सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर रहा हूं, क्योंकि वह अनुचित और गलत हैं. उन्होंने कहा कि मेरे और परिवार के स्वामित्व वाली संपत्तियों की जानकारी एनुअल प्रॉपर्टी रिटर्न में दी गई है, जो कि गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद है जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है.


यह भी पढ़ें:  CBI का झगड़ा पहुंचा कोर्ट, वकील ने बताया ‘घुन’ तो अस्थाना बोले- खोलूंगा कई राज़




No comments:

Post a Comment