Tuesday, 30 October 2018

12 दिसंबर को आनंद पिरामल की दुल्हन बनेंगी ईशा अंबानी, उदयपुर में होगा ग्रैंड सेलिब्रेशन


READ MORE

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर को होगी. जानकारी के मुताबिक, ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटिलिया में 12 दिसंबर को तय हुई है. इसमें दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे. शादी से पहले उदयपुर सेलिब्रेशन होगा, जिसमें शाही डिनर रखा जाएगा.ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की शादी से जुड़े भी समारोह भारतीय परंपर, रीति-रिवाजों और संस्कृति के अनुसार होंगे. शादी से पहले वीकेंड के दौरान, अंबानी और पिरामल परिवार उदयपुर में अपने दोस्तों और परिवार के लिए एक पार्टी देंगे. दोनों परिवार ने एक साझा बयान जारी करके ये जानकारी दी है.


बेटी की शादी से जुड़ी जानकारी साझा करने से पहले मुकेश अंबानी सोमवार शाम स‍िद्ध‍िव‍िनायक मंद‍िर ईशा की शादी का कार्ड देने पहुंचे थे. भगवान का आशीर्वाद लेने के साथ ही शादी की तैयार‍ियां शुरू हो गई हैं.


यह भी पढ़ें:  ईशा अंबानी की सगाई में कुछ इस अंदाज में शामिल हुए बॉलीवुड स्‍टार, देखें PHOTOS



अंबानी और पिरामल परिवार

बता दें कि ईशा और आनंद ने आइवी लीग से ही पढ़ाई की है. इसके साथ ही दोनों अपने परिवार के व्यवसाय में भी शामिल हैं. ईशा, रिलायंस जियो और रिलायंस रीटेल के बोर्ड में हैं. उन्होंने इसी साल जून में स्टैनफोर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए कंप्लीट किया है.


वहीं, पिरामल ने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एमबीए कर राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में  ‘ई-स्वास्थ्य’ नाम का हेल्थकेयर स्टार्टरअप शुरू किया है. ईशा और आनंद की सगाई, इटली के लेक कोमो में हुई थी जिसमें कुछ बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थीं.


डिस्क्लेमर :  हिंदी न्यूज़ 18 डॉट कॉम रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनी नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का हिस्सा है. नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड का स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास ही है.


 यह भी पढ़ें:   इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2018: RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी के भाषण की 10 बड़ी बातें


Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/football/isl2015-432236.html

No comments:

Post a Comment