READ MORE
मुंबई वनडे में पहले रोहित शर्मा ने बल्ले से कमाल दिखाया और शानदार 162 रन ठोके और उसके बाद उन्होंने फील्डिंग में भी अच्छे हाथ दिखाए. रोहित ने स्लिप में 3 कैच लपके और वेस्टइंडीज को 224 रनों से हराने में अहम भूमिका निभाई. रोहित को इसी वजह से मैन ऑफ द मैच चुना गया.मैन ऑफ द मैच चुने जाने के बाद रोहित संजय मांजरेकर के पास पहुंचे और अपनी स्लिप फील्डिंग के बारे में बताने लगे. उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ समय से स्लिप में फील्डिंग करने लगे हैं. इसी बीच कोहली उनकी यह बात सुनकर हंसने लगे, यह देखकर रोहित ने कहा- मुझे सुनाई दे रहा है कि विराट हंस रहे हैं.
इसके बाद रोहित ने कहा, “कुछ कैच लपककर अच्छा महसूस कर रहा हूं. ये कैच लेना जरूरी भी है क्योंकि कैच कभी भी आपकी ओर आ सकते हैं. खासतौर पर अगर आप स्लिप में कुलदीप यादव की गेंद पर फील्डिंग कर रहे हों. उनके हाथों को पढ़ पाना आसान नहीं है.” साथ ही रोहित ने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि हमारे गेंदबाजों ने इतनी बढ़िया गेंदबाजी लंबे समय के बाद की है. स्पिनर गेंद टर्न कर रहे थे, पेसर स्विंग कर रहे थे. इसलिए सब बढ़िया रहा.
इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज को मुंबई में खेले गए चौथे वनडे में 224 रनों से हरा दिया. इसी के साथ भारत पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से आगे हो गया. सीरीज का दूसरा मैच टाई रहा था. भारत के द्वारा दिए गए 378 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम 36.2 ओवरों में 153 रनों पर ऑलआउट हो गई. जेसन होल्डर ने वेस्टइंडीज की ओर से सबसे ज्यादा नाबाद 54 रन बनाए. उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका. भारत की ओर से खलील अहमद ने 13 रन देकर 3 और कुलदीप यादव ने 42 रन देकर 3 विकेट झटके.ये भी पढ़ें: चौथे वनडे में जीत के साथ कोहली ने 2019 वर्ल्ड कप में इस खिलाड़ी की जगह की पक्की!
No comments:
Post a Comment