Wednesday, 31 October 2018

लड़की ने किया छेड़खानी का विरोध तो पड़ोसी ने सिर कलम कर दिया


READ MORE

तमिलनाडु में सलेम जिले के एक छोटे गांव में 13 साल की एक लड़की ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो उसके पड़ोसी ने कथित रूप से उसका सिर कलम कर दिया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आरोपी दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे सलेम जेल में बंद किया गया है. इस सिलसिले में जांच जारी है.यह घटना हाल में सलेम जिले में अत्तूर के निकट एक छोटे से गांव में हुई. अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के रिश्तेदारों द्वारा दर्ज कराई गई एक शिकायत में उन्होंने आरोपी के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार के आरोप भी लगाये हैं.


ये भी पढ़ें: स्कूल जाते छेड़छाड़ हुई तो दौसा में लड़की ने यूं सिखाया सबक


पुलिस ने उन मीडिया खबरों को खारिज किया जिनमें कहा गया था कि आरोपी मानसिक रूप से परेशान था. खबरों के अनुसार किशोरी ने छेड़छाड़ का विरोध किया और अपनी मां को भी इस बारे में बता दिया था.ये भी पढ़ें: छात्राओं ने प्रिंसिपल पर लगाया छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप


पुलिस ने बताया कि कुमार ने एक दरांती से उसका सिर कलम कर दिया. पीड़िता पास के ही एक सरकारी स्कूल में पढ़ा करती थी और तीन भाई-बहनों में वह सबसे छोटी थी. उसके मां-बाप मजदूरी करके गुजर-बसर करते हैं.


ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन में लॉ स्टूडेंट से छेड़छाड़


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/6LYzadxvcMo/story01.htm

No comments:

Post a Comment