Wednesday, 31 October 2018

टाइगर की हीरोइन के साथ रोमांस करेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा


READ MORE

परिणीति चोपड़ा के साथ ‘जबरिया जोड़ी’ बनाने में लगे सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक और बड़ी फिल्म मिल गई है. इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ की हीरोइन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे. टाइगर श्रॉफ की हीरोइन यानी ‘स्टूडेंट्स ऑफ दि ईयर-2’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली तारा सुतारिया इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी.सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया की इस फिल्म का नाम ‘मरजावां’ बताया जा रहा है. डेक्कन क्रोनिकल में छपी रिपोर्ट की मानें तो ये फिल्म एक वॉयलेंट लव स्टोरी होगी. इस फिल्म को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी मिलन जवेरी निभा रहे हैं. फिल्म एक वॉयलेंट लव स्टोरी है सुनकर ‘एक विलेन’ की याद आ रही है. लेकिन इसके अलावा ‘एक विलेन’ और ‘मरजावां’ में एक और चीज कॉमन है. वो चीज है रितेश देशमुख. जी हां इस फिल्म में एक बार फिर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ रितेश देशमुख नजर आएंगे.


सिद्धार्थ, रितेश और तारा की इस फिल्म का एक पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है. इस पोस्टर में ‘इश्क में मरेंगे भी, मारेंगे भी’ डायलॉग शेयर किया गया है. डायलॉग से साफ है कि फिल्म लव और रोमांस के साथ खूब एक्शन भी लेकर आएगी. खबर है कि फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी. साथ ही इसकी रिलीज की प्लानिंग 2019 के दशहरे पर हो रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म की कहानी में रावण का एक अहम किरदार है.



यह भी पढ़ें:


केदारनाथ का टीजर रिलीज, कमजोर दिल वालों के लिए मुश्किल है इसे देखना

No comments:

Post a Comment