READ MORE
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए आम आदमी पार्टी ने पंजाब में उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. आप पंजाब कोर कमेटी ने 5 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है. इनमें भगवंत मान सहित प्रोफेसर साधू सिंह शामिल हैं.आप ने संगरूर लोकसभा सीट से भगवंत मान, फरीदकोट ने प्रोफेसर साधू सिंह, हाेशियारपुर से डॉ. रवजोत सिंह, अमृतसर साहिब से कुलदीप सिंह धालीवाल, आनंदपुर साही से नरेंद्र सिंह शेरगिल को उम्मीदवार घोषित किया है. गौरतलब है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों के नामों के एलान के साथ ही चुनाव प्रचार अभियान भी शुरू कर चुकी है.
VIDEO: हरियाणा में स्कूलों और अस्पतालों की हालत खराब : केजरीवाल
बता दें कि रविवार को पंजाब आप की कोर कमेटी के सदस्यों की दिल्ली में हाईकमान के साथ बैठक हुई थी. इसमें आप कोर कमेटी सदस्य चेयरमैन बुद्धराम के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे थे. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा की गई और हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद 5 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने की तैयारी पूरी कर ली गई थी.चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए तलवंडी साबो की विधायक बलजिंदर कौर ने कहा कि पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर पंजाब की 5 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है.
बलजिंदर कौर ने बताया कि पंजाब के पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि वह दिल्ली मॉडल के आधार पर चुनाव लड़े.
Article source: http://rss.cnn.com/~r/rss/edition_entertainment/~3/cBFsfzgjjZI/index.html
No comments:
Post a Comment