Wednesday, 31 October 2018

चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट परिसर से सुभाष चौक तक हुई एकता दौड़


READ MORE
 चित्तौड़गढ़ में बुधवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई जिसके तहत जिला कलक्ट्रेट परिसर से सुभाष चौक तक एकता दौड़ के माध्यम से चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर दिया गया. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर को स्वीप कार्यक्रम के तहत होर्डिंग और पोस्टर से मतदान के रंग में रंग दिया गया. एकता दौड़ से पूर्व एकत्रित अधिकारियों, कर्मचारियों और युवा वर्ग को सम्बोधित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया. राष्ट्रीय एकता दिवस पर समस्त उपखण्ड मुख्यालयों पर पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्सेज का मार्च पास्ट का आयोजन हुआ और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई. 

Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/ipl-2018/preity-zinta-cries-after-kxip-loses-a-match-1385457.html

No comments:

Post a Comment