Wednesday, 31 October 2018

भारत निश्चित तौर पर 'टैरिफ किंग' नहीं है, ट्रंप की टिप्पणी पर वर्ल्ड बैंक अधिकारी की प्रतिक्रिया


READ MORE

वर्ल्ड बैंक डोनाल्ड ट्रंप की उस टिप्पणी से सहमत नहीं है जिसमें उन्होंने भारत को टैरिफ किंग कहा था. बुधवार को वर्ल्ड बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय कर प्रणाली और अर्थव्यवस्था पिछले कुछ दशकों की तुलना में अधिक उदार हुई है.इस महीने की शुरुआत में ट्रंप ने भारत को ‘टैरिफ किंग’ कहा था और कहा था कि कई अमेरिकन सामानों पर नई दिल्ली ने भारी टैरिफ लगाया हुआ है.


डोनाल्ड ट्रंप की बात पर वर्ल्ड बैंक के सीनियर अधिकारी ने कहा, “वह (टैरिफ किंग के तौर पर भारत) ऐसी बात है जो हमें अपने डेटा में नजर नहीं आती है.”


वर्ल्ड बैंक में साउथ एशिया के लिए पूर्व चीफ इकॉनमिस्ट देवराजन ने कहा, “भारत ने कुछ टैरिफ लगाए हैं लेकिन यह किसी भी तरह से (टैरिफ) किंग नहीं है.”वर्ल्ड बैंक में काम करने के अपने अनुभव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां तक कि साउथ एशिया में भी भारत के टैरिफ सबसे ज्यादा नहीं थे. उन्होंने कहा, “और उसके बाद उनमें (भारत में टैरिफ) कमी आई है.” भारतीय अर्थव्यवस्था का उदारीकरण परिणाम दिखा रहा है.


देवराजन ने कहा कि 1991 में टैरिफ बहुत ज्यादा था, जब उन्होंने उदारीकरण की शुरुआत की और पाया कि अर्थव्यवस्था में उछाल आया है. इसने राजनीतिक सुधारों के लिए समर्थन जुटाने में मदद की.


ये भी पढ़ेंः चीन की 6.5% होगी ग्रोथ रेट, दुनिया का सबसे बड़ा मिडिल क्‍लास है यहां


Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/ipl-2018/preity-zinta-cries-after-kxip-loses-a-match-1385457.html

No comments:

Post a Comment