Wednesday, 31 October 2018

सरकार के साथ मिलकर काम करें RBI गवर्नर या इस्तीफा दे दें- स्वदेशी जागरण मंच


READ MORE

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने बुधवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर को सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिए वरना वह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं.गौरतलब है कि स्वदेशी जागरण मंच का यह बयान ऐसे समय आया है जब सरकार और आरबीआई के बीच विभिन्न मुद्दों पर तनाव बढ़ रहा है. मंच के सह-संयोजक अश्विनी महाजन ने मीडिया से कहा, ‘आरबीआई के गवर्नर को सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहिये वरना वह इस्तीफा दे सकते हैं.’


ये भी पढे़ं: जेटली की टिप्पणी से RBI-सरकार के बीच बढ़ी दरार, इस्तीफा दे सकते हैं उर्जित पटेलः सूत्र


महाजन ने कहा कि केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर के साथ-साथ अन्य अधिकारियों को सरकार के साथ किसी भी तरह की असहमति होने पर सार्वजनिक तौर पर बोलने से बचना चाहिये. महाजन ने कहा यदि सरकार के साथ किसी मुद्दे पर असहमति है तो उसे सार्वजनिक तौर पर नहीं बल्कि बैंक के निदेशक मंडल में उठाना चाहिये.ये भी पढे़ं: जेटली बोले- जब बैंक बांट रहे थे अंधाधुंध कर्ज, कहीं और देख रहा था RBI


उल्लेखनीय है कि आरबीआई के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य ने हाल में केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता से संबंधित मुद्दा उठाया था. उन्होंने चेताया कि केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता से छेड़छाड़ विनाशकारी साबित हो सकती है.


 


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/6LYzadxvcMo/story01.htm

No comments:

Post a Comment