READ MORE
राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों के लिए 7 दिसंबर को मतदान होना है, जिसके रिजल्ट 11 दिसंबर को आएंगे. इस चुनावी रण में बीजेपी और कांग्रेस सहित तमाम राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है. हालांकि दोनों प्रमुख पार्टियां जिताऊ उम्मीदवार के चयन में अभी उलझी हुई हैं. ऐसी खबर है कि दिवाली से पहले बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देंगी. (छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें)राज्य में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कुछ दूसरी पार्टियां भी चुनावी समर में खम ठोक रही हैं. इनमें इनमें आम आदमी पार्टी, जमींदारा पार्टी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के साथ समता आंदोलन समिति शामिल हैं. इन पार्टियों ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. (मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों की लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें)
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/FcFZ4_mxq5o/story01.htm
No comments:
Post a Comment