Wednesday, 31 October 2018

सशस्‍त्र सीमा बल के एसएस देसवाल को दिया इंडो तिब्‍बतन पुलिस फोर्स का चार्ज


READ MORE

सशस्‍त्र सीमा बल के डायरेक्‍टर जनरल एसएस देसवाल को इंडो-तिब्‍बतन पुलिस फोर्स का डीजी नियुक्‍त किया गया है. कुछ दिन पहले ही देसवाल को सशस्त्र सीमा बल के खाली हुए पद पर नियुक्‍त किया गया था. हरियाणा कैडर के 1984 बैच के आईपीएस रहे एस एस देसवाल एसएसबी में जिम्‍मेदारी संभालने से पहले बीएसएफ में स्पेशल डीजी के पद पर भी तैनात रहे हैं.एसएस देसवाल 31 अगस्‍त 2019 को सेवानिवृत्‍त होंगे. ऐसे में करीब साढ़े 9 महीने तक देसवाल अभी आईटीबीपी में अपनी सेवाएं देंगे. ध्‍यान रहे कि आईटीबीपी के जवान हिमालयी क्षेत्रों में शून्‍य से भी कम तापमान में रहकर भारत की सीमाओं की रक्षा करते हैं.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/ddkWGHdGXXk/story01.htm

No comments:

Post a Comment