Monday, 29 October 2018

VIDEO- जब बच्चों संग राहुल गांधी ने खाई आइसक्रीम


READ MORE
 मध्य प्रदेश में उज्जैन के महाकाल मन्दिर में दर्शन करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन्दौर पहुंच गए, जहां उन्होंने एक बच्चे को आइसक्रीम खिलाई. इस दौरान कांग्रेस के बड़े नेता भी उनके साथ मौजूद रहे. राहुल अचानक इन्दौर की मशहूर '56 दुकान' में एक पर आइसक्रीम खाने के लिए पहुंच गए. राहुल गांधी को देखने के लिए वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. दुकान के बाहर जमा लोग अपने मोबाइल फ़ोन से उनका वीडियो बनाने लगे. इस दौरान राहुल गाँधी को जब आइसक्रीम दी गई तो उन्होंने उसे पहले वहां मौजूद एक बच्चे को खिलाया.आइसक्रीम खाने से पहले राहुल गांधी ने पार्टी लीडर कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ खाना भी खाया. इन्दौर की मशहूर '56 दुकान' में राहुल गाँधी की मौजूदगी को लेकर लोगों में भी उत्साह साफ़ दिखा. देखें वीडियो.

No comments:

Post a Comment