Tuesday, 30 October 2018

उद्धव ठाकरे 25 नवंबर को जाएंगे अयोध्‍या, शिवसेना के नेता पहुंचे


READ MORE

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे 25 नवंबर को अयोध्‍या जाएंगे. उनकी यात्रा के इंतजामों का जायजा लेने के लिए शिवसेना के चार बड़े नेता अयोध्‍या पहुंच चुके हैं. संजय राउत, मिलिंद नार्वेकर, एकनाथ शिंदे और अनिल परब अयोध्‍या में जगह और व्‍यवस्‍थाएं देख रहे हैं.बता दें कि हाल ही में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में देरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया था. मराठवाडा क्षेत्र में अपनी पार्टी के प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुये ठाकरे ने कहा कि वह 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे और मंदिर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल करेंगे.


उन्होंने मोदी से सवाल किया कि वे आप राम मंदिर निर्माण का भरोसा देकर सत्ता में आए है. उन्होंने हिन्दुत्व के मुद्दे पर लोगों को वोट देने को कहा था. क्या हुआ? आप मंदिर का निर्माण कब करने जा रहे हैं?’ उन्होंने शिवसेना की आलोचना करने के लिए राकांपा के वरिष्ठ नेता अजीत पवार और छगन भुजबल पर भी निशाना साधा.


Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/FcFZ4_mxq5o/story01.htm

No comments:

Post a Comment