READ MORE
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू 2019 में बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन खड़ा करने में जोर-शोर से जुटे हैं. इसी सिलसिले में वह गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले हैं.सूत्रों के अनुसार तेलंगाना विधानसभा चुनाव में के. चंद्रशेखर राव की टीआरएस को हराने के लिए टीडीपी और कांग्रेस ने अपनी दुश्मनी भुला दी है और माना जा रहा है कि 2019 के आम चुनाव में बीजेपी को पटखनी देने के लिए वो ऐसा ही करेंगे.
ये भी पढ़ें- कांग्रेस के साथ हमारा गठबंधन प्रजातांत्रिक मजबूरी: चंद्रबाबू नायडू
टीडीपी ने एक आधिकारिक बयान में देश के बदलते राजनीतिक हालत में किसी बड़ी घोषणा किए जाने का इशारा किया. पार्टी ने यह भी कहा कि नायडू बीजेपी के खिलाफ समान विचारधारा वाली पार्टियों को एक मंच पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.आंध्र के मुख्यमंत्री की यह हफ्ते भर में दूसरी दिल्ली यात्रा होगी. इससे पहले बीते शनिवार को नायडू ने दिल्ली पहुंचकर मायावती, शरद यादव और अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं से बैठक की थी.
ये भी पढ़ें- तेलंगाना में TRS vs अन्य ने बदला राजनीतिक समीकरण, KCR की बढ़ी मुश्किल
वहीं नायडू इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला और समाजवादी पार्टी (एसपी) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा से भी मुलाकात करेंगे.
टीडीपी के बयान में यह भी कहा गया कि देशहित में नायडू बीजेपी और एनडीए गठबंधन को हराने के लिए अलग-अलग दलों को एकजुट करने का काम करेंगे.
Article source: http://feedproxy.google.com/~r/ndtvkhabar/~3/6LYzadxvcMo/story01.htm
No comments:
Post a Comment