Tuesday, 30 October 2018

VIDEO: सहपाठी ने चलती बस से छात्र को बाहर गिराया


READ MORE
 गुजरात में एक बच्चे के चलती बस से गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वीडियो राजकोट का बताया जा रहा है. बच्चों को लेकर बस स्कूल जा रही थी. वीडियो में दिख रहा है कि दरवाजे के पास खड़े एक छात्र को एक दूसरा छात्र तेजी से किक मार देता है और वो बच्चा चलती बस से गिर जाता है. अभी तक स्कूल के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन वीडियो देखने से साफ हो जा रहा है कि स्कूल बस का दरवाजा खुला हुआ था. अगर बंद रहता तो ये हादसा टल सकता था. 

No comments:

Post a Comment