Tuesday, 30 October 2018

IISC के वैज्ञानिक पर लगा छात्रा के यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजे गए अनिवार्य सेनानिवृत्ति पर


READ MORE

बेंगलुरु के प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के एक वरिष्ठ प्राध्यापक को पीएचडी के एक छात्र के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेज दिया गया. संस्थान ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी.संस्थान ने प्राध्यापक की पहचान उजागर किए बिना बताया कि मामले की जांच कर रही आईआईएससी की आंतरिक शिकायत समिति ने शिकायत सही पाई.


संस्थान ने एक बयान में बताया, ‘पीएचडी के एक छात्र ने एक वरिष्ठ प्राध्यापक द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी. संस्थान की आंतरिक शिकायत समिति ने शिकायत की जांच की.’


ये भी पढ़ें: #MeToo यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से संपर्क कर रहा है महिला आयोगइसमें कहा गया कि प्रशासनिक परिषद को प्राध्यापक की नियुक्ति करने वाला अधिकरण होने के नाते जांच रिपोर्ट से अवगत कराया गया और उसने तय किया कि प्राध्यापक को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजा जाए.


बयान में कहा गया, ‘प्राध्यापक को लेकर आदेश 22 अक्टूबर 2018 को दिया गया और उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति पर भेजा जाता है.’ आईआईएससी के अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि प्राध्यापक को सेवानिवृत्ति से संबंधी लाभ मिलेंगे या नहीं.


ये भी पढ़ें: यौन उत्पीड़न के आरोपी को गूगल ने कंपनी छोड़ने के लिए दिए 90 मिलियन डॉलर: रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment