READ MORE
केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने मंगलवार को लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान से मुलाकात की. ऐसा माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए लिए बीजेपी के साथ सीट शेयरिंग की व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया.राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के नेता ने अपने आवास पर पासवान के साथ मुलाकात की और सीट शेयरिंग को लेकर विचार-विमर्श किया. कुशवाहा ने बीजेपी के महासचिव भूपेन्द्र यादव से भी मुलाकात की और कहा कि वह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की गठबंधन सहयोगियों को सीटों में कटौती की बात मानने के लिए तैयार हैं.
कुशवाहा ने पिछले सप्ताह आरजेडी नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी जिसके बाद इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी कि वह एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं. मंगलवार को कुशवाहा ने कहा कि वे सम्मानजन सीट चाहते हैं.
कुशवाहा ने कहा कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि किसको कितनी सीट मिलेगी हालांकि उन्होंने इस बात के संकेत दिए कि वह एनडीए के साथ बने रहेंगे. बता दें कि 2014 में बिहार की 40 सीटों में से बीजेपी, एलजेपी और आरएलएसपी ने 30, सात और तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था और क्रमश: 22, छह और तीन पर जीत दर्ज की थी.ये भी पढ़ेंः मनाने में जुटी BJP, सीट बंटवारे को लेकर आज अमित शाह से मिलेंगे उपेंद्र कुशवाहा
हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने से सीट शेयरिंग को लेकर नई व्यवस्था बनी है. पिछले सप्ताह शाह ने घोषणा की थी बीजेपी और जेडीयू बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और कुशवाहा और पासवान को सीटों के लिए ‘त्याग’ करने के लिए कहा.
वहीं विपक्षी पार्टी आरजेडी इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बना रही है. आरजेडी का कहना है कि नीतिश, बीजेपी पर दबाव डालकर सीट शेयरिंग को अपने पक्ष में कर रहे हैं जिस कारण आरएलएसपी को पर्याप्त प्रतिनिधत्व नहीं मिल पा रहा है.
बता दें कि कुशवाहा ने 2013 में जेडीयू छोड़कर नई पार्टी बनाई थी. हालांकि दिल्ली की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने नीतीश कुमार को अपना बड़ा भाई कहा था लेकिन यह भी सच है कि जब नीतीश कुमार ने एनडीए में वापसी की थी तो कुशवाहा इससे खुश नहीं थे.
पिछले सप्ताह नीतीश और शाह की मीटिंग के तुरंत बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी जिसके बाद उनके भविष्य के कदम को लेकर मीडिया में चर्चा तेज हो गई.
ये भी पढ़ें: क्या है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, कैसे बना इतना बड़ा संगठन, पढ़िए पूरी कहानी
Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/football/isl2015-432236.html
No comments:
Post a Comment