Monday, 29 October 2018

#BabyMirzaMalik: सानिया मिर्जा के परिवार से एक नहीं बल्कि तीन क्रिकेट कप्तान निकले हैं


READ MORE

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने हैदराबाद में एक बेटे को जन्म दिया है. इस तरह मिर्जा परिवार में एक और सदस्य की वृद्धि हो गई. उनका परिवार आमतौर पर खिलाड़ियों का परिवार रहा है. शौहर शोएब मलिक न केवल क्रिकेटर हैं बल्कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान भी रह चुके हैं. लेकिन सानिया के परिवार में उनके शौहर के अलावा दो और क्रिकेट कप्तान रहे हैं, जिन्होंने भारत और पाकिस्तान की टीमों की कप्तानी की.सानिया के कजिन निसार अहमद हैं, जो जाने माने क्रिकेटर गुलाम अहमद के बेटे हैं. गुलाम अहमद न केवल भारतीय टीम के जाने माने आफ स्पिनर थे बल्कि 40 और 50 के दशक में भारतीय टीम के धाकड़ खिलाड़ी भी थे. उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी भी की.


 ये भी पढ़ें – #BabyMirzaMalik: ऑस्ट्रेलिया में हुई थी सानिया-शोएब की पहली मुलाकात, पढ़ें दिलचस्प किस्सा


गुलाम अहमद परिवार से निकले पहले कप्तान थेगुलाम अहमद ने भारत की ओर से 22 टेस्ट मैच खेले. गुलाम अहमद न केवल भारतीय टीम के कप्तान रहे बल्कि वह भारतीय क्रिकेट संघ में बड़े पदों पर रहे. हैदराबाद क्रिकेट में उनकी तूती बोलती थी. निसार की नानी और और सानिया के दादी अापस में बहनें थीं. जब सानिया ने टेनिस में तरक्की शुरू की तो पूरे परिवार के लिए ये बहुत फख्र की बात थी.


gulam ahamad


गुलाम अहमद

दूसरे शख्स हैं आसिफ इकबाल


सानिया के परिवार के दूसरे कप्तान आसिफ इकबाल थे. वह गुलाम अहमद की बहन के बेटे थे. आसिफ जब युवा थे तब 1961 में हैदराबाद से पाकिस्तान चले गए. वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान भी बने. पाकिस्तान टीम के कप्तान बनकर वह भारत भी आए. उन्होंने कुल 58 टेस्ट मैच खेले. आसिफ 1964 से लेकर 1980 तक पाकिस्तानी टीम से खेले. उन्होंने दो वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को रिप्रजेंट किया.


ये भी पढ़ें – दिवाली के संदेशों में फिर जीवित हुए अटल, वॉट्सएप फेसबुक पर वायरल हो रही ये कविताएं


आसिफ बाद में पाकिस्तान चले गए


आसिफ जब तक भारत में रहे, उनका नाम अासिफ इकबाल रिजवी था. इस नाम से उन्होंने रणजी ट्राफी में हैदराबाद को रिप्रजेंट भी किया. संयोग से उन्होंने फर्स्ट क्लास का मैच पाकिस्तान के खिलाफ ही खेला था. 1961 में हुए उस मैच में दक्षिण क्षेत्र की ओर से खेलते हुए उन्होंने भ्रमणकारी पाकिस्तान के खिलाफ छह विकेट लिये थे.



आसिफ इकबाल (रेखांकनःगौरव)

उस पाकिस्तान टीम के कप्तान फजल मेहमूद थे. जिन्होंने गुलाम अहमद को मनाने की कोशिश की कि आसिफ का करियर पाकिस्तान में बहुत बेहतर है. आसिफ के परिवार के ज्यादातर लोग पहले ही पाकिस्तान जा चुके थे. आखिरकार आसिफ मान गए और पाकिस्तान चले गए. तीन साल बाद उन्हें वहां से खेलने का मौका मिला


ये भी पढ़ें – भारत सरकार का ऐसा बॉन्ड जिसमें पैसा तो लगाएंगे लेकिन मिलेगा कुछ नहीं


पिता ने भी खेली क्रिकेट


अपने परिवार के अन्य सदस्यों की तरह सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने मुंबई और हैदराबाद में क्लब स्तरीय क्रिकेट खेली लेकिन इसके आगे नहीं जा पाए. सानिया मिर्जा के अलावा दुनिया में एक ही परिवार हैं, जिसमें तीन कप्तान हुए हैं और वो परिवार चैपल परिवार है. अगर इयान चैपल और ग्रैग चैपल दोनों ही आस्ट्रेलिया टीम के कप्तान बने तो उनके नाना विव रिचर्डसन 1930 में आस्ट्रेलिया के कप्तान हुए थे.


shoaib malik, pakistan cricket team, 2019 world cup, pakistan super league, शोएब मलिक, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, 2019 वर्ल्ड कप, पाकिस्तान सुपर लीग


सानिया के शौहर शोएब मलिक पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान रह चुके हैं

शौहर खुद पाक टीम के कप्तान रहे


सानिया मिर्जा के शौहर शोएब मलिक खुद पाकिस्तानी टीम के कप्तान रह चुके हैं. हालांकि बाद में उन्हें इस पद से हटना पड़ा. फिलहाल वो पाकिस्तान की नेशनल टीम का हिस्सा हैं.


 ये भी पढ़ें – हिटलर का मंत्री, जिसने लोगों को झूठ बोलना सिखाया और बीवी-बच्चों को गोली मार दी

No comments:

Post a Comment