Monday, 29 October 2018

सानिया मिर्जा के घर आया नन्हा मेहमान, शोएब ने ट्विटर पर शेयर की गुड न्यूज


READ MORE

भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के घर नन्हा मेहमान आया है. सानिया ने हैदराबाद के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है. उनके पति शोएब मलिक ने ट्विटर पर पिता बनने की गुडन्यूज शेयर की.बच्चे के जन्म की खबर साझा करते हुए शोएब ने यह भी बताया कि सानिया मिर्जा स्वस्थ्य हैं. उन्होंने गुड विशेस के लिए लोगों का आभार भी जताया.


सानिया मिर्जा के परिवार से एक नहीं बल्कि तीन क्रिकेट कप्तान निकले हैं


शोएब ने लिखा, “मैं बेहद उत्साहित हूं. बेटा हुआ है. माय गर्ल (सानिया) की सेहत ठीक है और वह हमेशा की तरह स्ट्रॉन्ग हैं. आप सबकी दुआओं के लिए शुक्रिया. #BabyMirzaMalik”



शोएब मलिक के मैनेजर और एजेंट अमीम हक ने ट्वीट किया, “बेबी मिर्जा मलिक आ चुका है. मां खुशी से मुस्कुरा रही हैं और पिता सातवें आसमान पर हैं.”



यह खबर सबसे पहले सानिया की अच्छी दोस्त और फिल्मकार फराह खान ने शेयर की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें लिखा है, ‘लड़का हुआ है. मैं खाला (मासी) बन गई.’


 


 


Finally!! Best news in a long time!! Congratulations @mirzasaniar @realshoaibmalik @anammirzaaa @imranmirza58 n of course the nani n daadi ♥️god bless our lil angel



A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder) on Oct 29, 2018 at 6:28pm PDT




बता दें कि सानिया मिर्जा ने इस साल अप्रैल में अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज शेयर की थी. उन्होंने एक ग्राफिक के जरिए बताया था कि बच्चा अपने नाम के साथ मिर्जा और मलिक दोनों सरनेम इस्तेमाल करेगा.

No comments:

Post a Comment