READ MORE
चक्रवाती तूफान तितली ने देश में तबाही मचाई हुई है. आंध्र प्रदेश में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है. आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिलों में भारी तबाही मची है. आंध्र प्रदेश में मची तबाही को देखते हुए गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि से आंध्र प्रदेश को 229.05 करोड़ रुपये की मदद की है.आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने केंद्र से 12 सौ करोड़ रुपये की मदद मांगी थी. इस संबंध में आंध्र प्रदेश के सीएम ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जल्द से जल्द मदद करने की मांग की थी. अब गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया निधि से आंध्र प्रदेश को 229.05 करोड़ रुपये की मदद की है. गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश में आए चक्रवाती तूफान तितली के कारण सबसे ज्यादा श्रीकाकुलम और विजयनगरम जिले प्रभावित हुए हैं.
इसे भी पढ़ें :-
आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान ‘तितली’ को लेकर हाई अलर्ट
Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/ipl-2018/preity-zinta-cries-after-kxip-loses-a-match-1385457.html
No comments:
Post a Comment