READ MORE
सपना चौधरी का सितारा इन दिनों बुलंदियों पर है. बॉलीवुड, भोजपुरी, पंजाबी, हरियाणवी…सपना चौधरी हर इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और धीरे-धीरे उनकी फैन फॉलोइंग आसमान छू रही है. अब जल्द उनका एक और गाना रिलीज होने वाला है. इस गाने की मेकिंग का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सपना चौधरी टेबल पर चढ़कर डांस करती नजर आ रही हैं. ये गाना किसी फिल्म का है या कोई नई एल्बम लॉन्च हो रही इस बारे में तो ज्यादा जानकारी फिलहाल शेयर नहीं की गई है. लेकिन जो भी है फैन्स को खूब पसंद आ रहा है.कोई इस वीडियो पर ‘नाइस वर्क सपना दीदी’ लिख रहा है तो कोई इसे ‘ब्लॉकबस्टर’ बता रहा है. कुल मिलाकर दर्शकों को पूरा यकीन है कि सपना एक बार फिर दर्शकों के दिलों में आग लगाने को तैयार हैं. बता दें कि सपना चौधरी की जिंदगी में मौकों की बरसात टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के जरिए हुई.
शो में घरवालों के साथ-साथ मेहमान के तौर पर आने वाले सेलेब्स भी सपना के अंदाज के दीवाने थे. रेमो डिसूजा ने तो सपना सपना की परफॉर्मेंस देखने के बाद उनके साथ काम करने की इच्छा जताई थी. हालांकि फिलहाल ऐसी कोई खबर नहीं है कि सपना कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो के साथ काम कर रही हैं.
A post shared by Sapna Choudhary Club (@isapnachaudhary) on Oct 28, 2018 at 8:06am PDT
यह भी पढ़ें:
सफेद साड़ी में पानी में उतरी भोजपुरी डीवा मोनालीसा, याद आई मंदाकिनी
No comments:
Post a Comment