READ MORE
देश में इस समय जिन दो शादियों की चर्चा हो रही है उनमें से एक है दीपिका पादुकोण और रणवीर की शादी तो दूसरी है प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी. जहां दीपिका की शादी 14-15 नवंबर को होने वाली हैं वहीं प्रियंका की शादी भी 1 दिसंबर को हो सकती है.प्रियंका की शादी की रस्मों में भारतीय और अमेरिकी कल्चर का साझा रुप दिखेगा और जहां बीते दिनों निक जोनास भारत में ‘रोके’ की रस्म के लिए मौजूद रहे थे वहीं अब प्रियंका चोपड़ा के ‘ब्राइडल शॉवर’ की तस्वीरें सामने आई हैं.
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक म्यूज़िक कंसर्ट में अपने मंगेतर निक के साथ नज़र आईं थी और फिर वो अपनी सासू मां डेनिस से मिलने पहुंची. अब प्रियंका की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें उनकी सहेलियां उनके साथ मौजूद है और ‘ब्राइडल शॉवर’ की रस्म निभाई जा रही है.
प्रियंका के इस तोहफे से दीपिका को हो सकती है जलनआपको बता दें कि ब्राइडल शॉवर एक ऐसी रस्म है जिसमें दुल्हन की सहेलियां उसे शादी से पहले तोहफे लाकर देती हैं और शादी के लिए कुछ टिप्स भी देती हैं. इसे आप एक छोटी सी पार्टी समझें जिसमें दोस्तों का जमावड़ा होता है और दुल्हन की सहेलियों की ओर से होने वाले कपल के लिए तैयारियां शुरु हो जाती हैं.
A post shared by PriyankaNick (@nickyanka18) on Oct 28, 2018 at 3:25pm PDT
अमेरिका में मौजूद प्रियंका चोपड़ा की दो दोस्तों मुबिना रैटॉन्से और अंजुला आचार्य ने एक कैफे में इस पार्टी का आयोजन किया था और प्रियंका के हॉलीवुड साथियों के अलावा निक जोनास के भाई यानी प्रियंका के जेठ भी इस पार्टी में शामिल हुए थे.
प्रियंका चोपड़ा की शादी जोधपुर में होने का अनुमान है और तीन दिन तक चलने वाली इस शादी में प्रियंका के बड़े बड़े मेहमान शामिल होंगे.
No comments:
Post a Comment