READ MORE
सीबीआई vs सीबीआई मामले में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार डीएसपी देवेंन्द्र कुमार और बिचौलिया आरोपी व्यापारी मनोज प्रसाद को पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 दिन के जुडिशल कस्टडी पर भेज दिया है. दोनों को मंगलवार को सीबीआई रिमांड ख़त्म होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. सीबीआई ने दोनों आरोपियों कि रिमांड नहीं मांगी लिहाजा, सीबीआई ने कोर्ट के सामने एप्लीकेशन लगाई की दोनों आरोपियों को जुडिशल कस्टडी में भेज दिया जाए.गिरफ्तार डीएसपी देवेंन्द्र कुमार के तरफ से कोर्ट से अपील की गई की उन्हें जुडिशल कस्टडी में न भेजा जाए. उन्हें सीबीआई रिमांड में भेजा जाए, क्योंकि जेल में उनकी जान को खतरा है. इस पर कोर्ट ने कहा कि हर चीज का एक कानूनी तरीका है. अब उन्हें जुडिशल कस्टडी में जाना होगा. लिहाजा, कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की जुडिशल कस्टडी में भेज दिया है. बहरहाल, आरोपी डीएसपी देवेंन्द्र कुमार की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी. जबकि आरोपी बिचौलिया व्यापारी मनोज प्रसाद की जमानत याचिका पर 2 नवंबर को पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई होगी.
No comments:
Post a Comment