Wednesday, 31 October 2018

यौन शोषण के आरोपों के बाद मुश्किल में कैलाश खेर, हाथ से निकल रहा है काम


READ MORE

#MeToo कैंपेन के जरिए सामने आई घटनाओं के जरिए यौन शोषण के आरोपों में घिरे कैलाश खेर की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं. इन आरोपों का असर उनके काम और पब्लिक इमेज पर दिखने लगा है. अब इन्हीं आरोपों की वजह से उनका एक शो कैंसिल हो गया है. दरअसल कैलाश दिवाली के मौके पर उदयपुर में होने वाले एक म्यूजिक इवेंट में परफॉर्म करने वाले थे. लेकिन अब आयोजकों ने उनका नाम अपनी लिस्ट से हटा लिया है.इस इवेंट के आयोजकों ने कैलाश खेर को गाना गाने के लिए बुलाया था. लेकिन इन आरोपों के चलते कैलाश को इस कार्यक्रम से आउट कर दिया गया है. इंडिया टूडे से बातचीत में उदयपुर के मेयर चंद्र सिंह कोठारी ने कहा कि, ‘ये एक सरकारी कार्यक्रम है. हम नहीं चाहते कि किसी तरह का कोई भी विवाद हो. कैलाश खेर पर लगे आरोपों की खबरों को सुनकर हमने उन्हें कार्यक्रम से अलग करने का फैसला लिया. अब उनकी जगह सिंगर दर्शन रावल परफॉर्म देंगे.’


बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही सिंगर सोना महापात्रा और एक दूसरी महिला ने कैलाश खेर पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे. कैलाश खेर पर ये आरोप लगाने वाली महिला कैलाश की फैमिली फ्रेंड है. महिला ने अपने नाम का खुलासा न किए जाने की बात कही थी.


यह भी पढ़ें:सपना चौधरी जिंदगी में दूसरी बार करने वाली हैं ये काम, क्या होगा अंजाम!

No comments:

Post a Comment