READ MORE
अगर आप अपने बच्चे का एडमिशन जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में कराना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. जेएनवी ने 6वीं और 9वीं क्लास की खाली सीटों को भरने के लिए आवेदन मंगाए हैं. दोनों कक्षाओं में एडमिशन पाने के लिए 30 नवंबर तक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट किए जा सकते हैं. जवाहर विद्यालय समिति छठवीं क्लास के लिए 6 अप्रैल और नौवीं क्लास के लिए 2 फरवरी 2019 को प्रवेश परीक्षा का आयोजन करेगा.ये भी पढ़ें- अपने बच्चे का सैनिक स्कूल में कराना चाहते हैं एडमिशन तो यहां जानें सारे डिटेल्स
योग्यता
जो स्टूडेंट्स 2018-19 सेशन में सरकारी या सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूलों से पांचवीं और आठवीं क्लास में पढ़ाई कर रहे हैं, वे इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं.ये भी पढ़ें- IGNOU से करना चाहते हैं B.Ed तो 15 नवंबर तक भरें फॉर्म
आयु सीमाः
छठीं क्लास में एडमिशन पाने के लिए कैंडिडेट्स की उम्र 1-5-2006 से 30.4.2010 के बीच होनी चाहिए.
नौवीं क्लास में एडमिशन पाने के लिए स्टूडेंट की उम्र 1-5-2003 से 30.4 2007 के बीच होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- अगले साल देने वाले हैं CBSE का बोर्ड एग्जाम तो देख लें ऐसा आएगा पेपर
अधिक जानकारी के लिए इन लिंक्स पर जाकर ऑनलाइन नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं-
छठीं क्लास में एडमिशन के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन- https://drive.google.com/file/d/1HWHJpXmSFUFhH5ivINoE0NYSGDDRJr-G/view
नौवीं क्लास में एडमिशन के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन – https://drive.google.com/file/d/1y6_hwxgDEEEIgcT7VdCUKXkLGjqsQTKf/view
ये भी पढ़ें- अब देश के हर सैनिक स्कूल में लड़कियों को मिलेगा एडमिशन
ऐसे करें अप्लाई
छठीं और नौवीं क्लास में एडमिशन पाने के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. जवाहर नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट http://www.navodaya.gov.in/ पर जाकर आप निशुल्क आवेदन कर सकते हैं.
एजुकेशन से जुड़ी दूसरी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Article source: http://hindi.news18.com/news/madhya-pradesh/bhopal/controversial-lipstick-under-my-burkha-was-shooted-in-bhopal-951332.html
No comments:
Post a Comment