
READ MORE
बंगाल के बर्नपुर का रहने वाला बिजय कत्ल किए जाने से पहले एक पल को भी नहीं सोच रहा था कि उसके साथ ऐसी अनहोनी हो सकती है. उस कांवड़िये ने बिहार के सुल्तानगंज के पास गंगा दर्शन किए. गंगाजली में गंगाजल भरा और उसी श्रद्धा और उत्साह से देवघर की तरफ जाने लगा. रास्ते में जैसे ही पहाड़ियों के बीच जंगल का सुनसान इलाका पड़ा, उस पर हमला हुआ और दो लोगों ने उसे चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतार दिया.READ: पत्नी ने काट दिया था पति का प्राइवेट पार्ट
बीते 27 जुलाई को आखिरी सांसें ले रहे बिजय को यही लग रहा था कि वह बेमौत मारा गया. शायद लुटेरों या बदमाशों ने उसे कोई और या मालदार आसामी समझकर मार डाला. बिजय लुढ़क चुकी गंगाजली से बहते गंगाजल और अपने ज़ख्मों से बहते हुए खून को देखते हुए कुछ ही देर में मर गया. वह मरने से पहले इंतज़ार कर रही अपनी नई नवेली बीवी को फोन करना चाहता था लेकिन नहीं कर सका.
बिहार के बांका ज़िले की पुलिस को जब यह लाश मिली तो उसकी शिनाख्त की गई. बिजय की पहचान के बाद जो तफ्तीश की गई तो उसमें पुलिस को पता चला कि उसका दो रिश्तेदारों आकाश और विपिन के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. मुंगेर से आकाश और विपिन को बिजय की हत्या के इल्ज़ाम में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. इसके बाद भी पुलिस का काम खत्म नहीं हुआ था और वह हत्या के इस केस में पुख्ता सबूत तलाश रही थी.इसी दौरान एक अटपटी बात ने पुलिस को नये सिरे से तफ्तीश के लिए मजबूर किया. बिजय की शादी को छह महीने भी पूरे नहीं हुए थे और उसकी मौत हो गई थी. इसके बावजूद उसकी नई नवेली दुल्हन राजनंदिनी का दुख ज़ाहिर नहीं हो रहा था. वह अपने मायके चली गई थी और पुलिस को अपने सूत्रों से पता चला कि बजाय बिजय का सोग मनाने के वह सामान्य रूप से ज़िंदगी जी रही थी.
इसके अलावा, गिरफ्तार किए गए आकाश और विपिन ने भी कुछ इशारों में राजनंदिनी का नाम लिया था. पुलिस ने राजनंदिनी से पूछताछ और उसकी तफ्तीश शुरू की तो जल्द ही पुलिस के सामने पूरी कहानी का खुलासा हुआ जिसने एकदम से सबको चौंका दिया.

इसी साल 10 फरवरी को राजनंदिनी की शादी बिजय के साथ हुई थी लेकिन यह शादी उसकी मर्ज़ी से नहीं हुई थी. राजनंदिनी के भाई अरुण का एक दोस्त था गुलशन जो हावड़ा में ट्रांसपोर्ट के धंधे में था. गुलशन अक्सर अरुण के साथ उसके घर आया करता था और राजनंदिनी व गुलशन एक दूसरे को पसंद करने लगे थे. फिर पसंद प्यार में बदली और राजनंदिनी व गुलशन के बीच प्रेम प्रसंग चल पड़ा. इस प्रेम में एक रोड़ा था समाज जो जात—बिरादरी देखता था.
जब राजनंदिनी की शादी की बातचीत शुरू हुई तो उसने घर पर गुलशन से शादी के बारे में कहा लेकिन घर वाले राज़ी नहीं हुए. दबाव बनाकर किसी तरह राजनंदिनी की शादी बिजय के साथ कर दी गई लेकिन मर्ज़ी को दबाया गया था इसलिए राजनंदिनी ने बगावत करने की ठान ली. उधर, गुलशन भी गर्म मिज़ाज का था इसलिए उसे भी राजनंदिनी की शादी कहीं और मंज़ूर नहीं थी. दोनों छुप छुपकर लगातार एक दूसरे के कॉंटैक्ट में रहे और राजनंदिनी ने गुलशन के साथ मिलकर बिजय को रास्ते से हटाने का प्लॉट तैयार किया.
जुलाई में कांवड़ यात्रा में शामिल होने के लिए बिजय ने अपने कार्यक्रम के बारे में राजनंदिनी को बताया तो उसे लगा कि यही सही मौका था. राजनंदिनी ने घबराहट ज़ाहिर करते हुए बिजय से पल पल फोन करने के लिए कहा. बिजय ने उसे दिलासा देकर कहा कि उसे कुछ नहीं होगा, वह सही सलामत कुछ ही दिनों में लौट आएगा. लेकिन राजनंदिनी ने ज़िद की और बिजय ने उसकी बात मान ली.
बीते 27 जुलाई की रात राजनंदिनी फोन पर लगातार बिजय से बातचीत कर रही थी. उसकी लोकेशन पता कर रही थी और बार बार फोन काटकर उसकी हर लोकेशन की खबर गुलशन को दे रही थी जिसके साथ वह पहले ही पूरी साज़िश तैयार कर चुकी थी. राजनंदिनी ने गुलशन को बिजय के पल पल की मूवमेंट की खबर दी और इन्हीं सूचनाओं के आधार पर गुलशन ने एक सुनसान जगह पर छुपकर बिजय का इंतज़ार किया.

जैसे ही बिजय वहां से गुज़रा, गुलशन ने अपने साथी मनीष उर्फ मोंटी के साथ मिलकर उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया. प्लॉट और साज़िश शातिराना ढंग से रची गई थी लेकिन फोन का इस्तेमाल करना राजनंदिनी और गुलशन को महंगा पड़ा क्योंकि पुलिस ने फोन कॉल के डिटेल्स खंगाले तो उन्हें दोनों के खिलाफ सबूत मिल गए. पुलिस राजनंदिनी और गुलशन को गिरफ्तार कर चुकी है और मोंटी की तलाश के लिए बिहार पुलिस की टीम कोलकाता में दबिश दे रही है.
(लव सेक्स और धोखे की यह कहानी वास्तविक घटनाओं पर आधारित है, इसके किरदार और नाम वास्तविक हैं.)
ये भी पढ़ें
नेवी कैडेट ने बॉयफ्रेंड से कहा- ‘तुम वाकई मुझे चाहते हो तो उसका कत्ल करो..!’
हनीमून पर गए दोनों थे, लौटा सिर्फ पति और लौटते ही चला गया दूसरे देश
नाबालिग कॉल-गर्ल की कहानी, जिसके एक घंटे के लिए मां वसूलती थी 200 डॉलर
PHOTO GALLERY : एक थी सादिया! बेल्जियम के पहले ‘आॅनर किलिंग’ केस की कहानी
Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/ipl-2018/preity-zinta-cries-after-kxip-loses-a-match-1385457.html
No comments:
Post a Comment