Monday, 29 October 2018

सुप्रीम कोर्ट से CBSE- दो रुपये प्रति पेज पर आंसरशीट की कॉपी देने को तैयार


READ MORE

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सीबीएसई के खिलाफ एक अवमानना याचिका पर सुनवाई हुई. सीबीएसई ने कहा कि वह सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत स्टूडेंट्स को दो रुपये प्रति पन्ने के आधार पर उत्तर-पुस्तिकाओं की प्रति देने को तैयार है.ये भी पढ़ें- अगले साल देने वाले हैं 10वीं बोर्ड का एग्जाम तो दें ध्यान, CBSE ने किया ये बड़ा बदलाव


प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति एस के कौल तथा न्यायमूर्ति के एम जोसफ की पीठ ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह की यह दलील कबूल की कि शीर्ष अदालत के आदेश का पालन किया जा रहा है.


ये भी पढ़ें- CBSE नियमों में बड़ा बदलाव, फीस, यूनिफॉर्म और किताबों को लेकर अहम फैसलेपीठ ने उस अवमानना याचिका का निस्तारण किया जिसमें दावा किया गया है कि सीबीएसई आरटीआई के तहत उत्तर-पुस्तिकाएं देने के लिए विद्यार्थियों से अत्यधिक शुल्क वसूल रहा है और अदालत के आदेश की अवहेलना कर रहा है. सीबीएसई ने अवमानना याचिका के जवाब में कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक स्टूडेंट्स को 2 रुपये प्रति पेज के आधार पर उत्तर-पुस्तिकाएं प्रदान करेगी.


ये भी पढ़ें- अब 30 अक्टूबर तक बिना लेट फीस कराएं 9वीं-11वीं का रजिस्ट्रेशन, CBSE ने बढ़ाई तारीख


युवा वकीलों के संगठन ‘व्हिसल फॉर पब्लिक इंट्रेस्ट’ (व्हिप) ने अवमानना याचिका दाखिल की थी. आरोप लगाया गया था कि सीबीएसई दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों से उत्तर-पुस्तिकाओं की प्रति के लिए और पुनमूर्ल्यांकन के लिए 1000 रुपये और 12वीं कक्षा के बच्चों से 1200 रुपये मांग रहा है.


एजुकेशन की दूसरी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

No comments:

Post a Comment