READ MORE
दिल्ली में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार ने राजधानी में 44 टीमें तैयार की हैं. ये टीमें वायु प्रदूषण पर निगरानी रखेंगी और प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करेंगी. इस टीम में जिलाधिकारी, नगर निगम, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड और पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारी भी शामिल होंगे.जानकारी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अभी से वायु प्रदूषण का असर दिखने लगा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने भी सरकार को जल्द से जल्द उचित उपाय करने के आदेश दिए हैं. दिल्ली में बिगड़ती आबोहवा को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार के साथ मिलकर वायु प्रदूषण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की योजना तैयार की है. राजधानी में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए 44 टीमें तैयार की हैं. ये सभी टीमें गुरुवार से राजधानी में तैनात की जाएंगी. केंद्रीय वन्य पर्यावरण मंत्री और दिल्ली के पर्यावरण मंत्री एक नवंबर को टीम को हरी झंडी दिखाएंगे. टीम सबसे ज्यादा धूल फैलाने वालों पर नजर रखेगी. इसी के साथ कूड़ा और गंदगी पर भी निगरानी रखी जाएगी. जिन वाहनों के पास पॉल्युशन सर्टिफकेट नहीं होगा उन पर भी कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें :-
वायु प्रदूषण से जूझ रही है दिल्ली, अभी हालात सुधरने के आसार नहींइस प्रदूषण से कैसे बचाएंगे अपने बच्चों के फेफड़ों को
‘दिल्ली में हवा की हालत और खराब हुई तो प्राइवेट गाड़ियों पर लगेगा बैन’
No comments:
Post a Comment