READ MORE
वैसे तो बॉलीवुड में फिल्म हिट कराने के कई तरीके हैं, जैसे फिल्म के गाने, लोकेशंस और फिल्म की कहानी. लेकिन एक संयोग और है जो फिल्म को हिट साबित कराने में काफी कारगर पाया गया. ये संयोग है बॉलीवुड की फिल्मों में हीरोइन का प्लेन साड़ी पहनना.जी हां!! ये एक ऐसा संयोग है कि जब भी फिल्म के किसी गाने में हीरोइन ने प्लेन साड़ी पहनी है, न सिर्फ वो गाना बल्कि फिल्म भी हिट लिस्ट में शामिल हो गई. श्रीदेवी से लेकर रवीना टंडन तक जब भी किसी गाने में प्लेन साड़ी पहनी है वो गाना और फिल्म दोनों ही हिट हुए हैं. हालांकि इसमें कुछ फ़िल्में अपवाद के रूप में भी शामिल हैं लेकिन सक्सेस रेट काफी ज्यादा है.
साल 1990 में आई श्रीदेवी, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर की फिल्म ‘चांदनी’ का गाना ‘लगी आज सावन की फिर वो’ काफी ज्यादा फेमस हुआ. इस गाने में श्रीदेवी ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी जोकि काफी हिट रही और फिल्म भी सुपर डुपर हिट की लिस्ट में शामिल हो गई.
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, जया बच्चन, काजोल, करीना कपूर और ऋतिक रोशन की फैमली ड्रामा फिल्म ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ का गाना ‘सूरज हुआ मद्धम’ में काजोल ने प्लेन साड़ी पहनी है. फिल्म का न सिर्फ ये गाना बल्कि ये पूरी फिल्म सुपर हिट रही थी.
प्लेन साड़ी की इस तहकीकात में हमें एक बार फिर श्रीदेवी का एक हिट गाना मिला. वैसे तो श्रीदेवी अपनी खूबसूरती और खूबसूरत साड़ियों की वजह से काफी ज्यादा पसंद की जाती रहीं हैं. इसी कड़ी में फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ का गाना ‘काटे नहीं कटते दिन ये रात’ काफी ज्यादा पॉपुलर है.
साल 1994 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘मोहरा’ में रवीना टंडन ने हिट गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ में प्लेन साड़ी पहनी है. ये गाना इतना हिट हुआ कि जब भी मॉनसून सीजन आता है तो सबसे पहले सभी को यही गाना याद आ जाता है.
शाहरुख़ खान और काजोल की जबर्दस्त कैमेस्ट्री और फिल्म के गानों ने साल 2015 में आई फिल्म ‘दिलवाले’ को बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित कर दिया. अब इसे इत्तेफाक कहें या सोची समझी कोशिश कि फिल्म में काजोल ने गाना ‘रंग दे तू मोहे गेरुआ’ में प्लेन साड़ी पहनी है. आप खुद ही देख लीजिए ये शानदार संयोग…
No comments:
Post a Comment