READ MORE
प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी राजेश्वर सिंह छुट्टी पर चले गए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह तीन महीने की छुट्टी पर गए हैं. समाचार एजेंसी ANI ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कानून से जुड़े एक कोर्स के लिए वह तीन महीने की छुट्टी पर गए हैं.इससे पहले बीजेपी सांसद सुब्रहमण्यम स्वामी ने बुधवार को दावा किया था कि ‘सीबीआई नरसंहार’ में शामिल लोग प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी राजेश्वर सिंह को निलंबित करने वाले हैं और अगर ऐसा हुआ तो उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मामले दायर कर रखे हैं उनसे वह हट जाएंगे.
स्वामी ने एक ट्वीट में कहा था, ‘सीबीआई नरसंहार के खिलाड़ी ईडी के राजेश्वर को निलंबित करने वाले हैं ताकि वह ‘पीसी’ के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल नहीं कर सकें. अगर ऐसा हुआ तो मेरे लिए भ्रष्ट से लड़ने की कोई वजह नहीं होगी क्योंकि मेरी सरकार उन्हें बचाने पर तुली है. ऐसे में मैंने भ्रष्टाचार के जो मामले दायर किए हैं उन सभी से हट जाउंगा.’
स्वामी अकसर पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को पीसी कहते हैं. ईडी अधिकारी सिंह चिदंबरम से कथित रूप से जुड़े़ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रहे हैं.
Enforcement Directorate officer Rajeshwar Singh goes on a three-month leave to pursue a march in Law: Sources
— ANI (@ANI) October 30, 2018
यह भी पढ़ें: नेताजी की हत्या रूस में हुई, वहां के राष्ट्रपति स्टालिन का था हाथ: सुब्रमण्यम स्वामी
Article source: https://hindi.news18.com/news/sports/football/isl2015-432236.html
No comments:
Post a Comment